NIH Vacancy 2024: एनआईएच भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एलडीसी स्टाफ कार ड्राइवर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आप अपने आवेदन पत्र 17 सितंबर तक जमा कर सकते हैं।
NIH Vacancy अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जो राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान द्वारा जारी की गई है। इस विज्ञापन में तीन वरिष्ठ अनुसंधान सहायक, तीन तकनीकी ग्रेड तीन पद, पांच निम्न श्रेणी लिपिक और दो स्टाफ कार चालक की भर्ती शामिल है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान 13 पदों के लिए इस भर्ती का आयोजन कर रहा है, इस भर्ती मे आवेदन पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुला है। आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो गई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर रखी गई है।इस लेख हम आपको NIH Vacancy 2024 की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढे|
Read More-SSC GD New Vacancy Notification: एसएससी जीडी के 40000 पदों पर वैकेंसी, इस तरह करे आवेदन
NIH Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
NIH Vacancy 2024 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क को ₹100 रुपये निर्धारित किया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा| अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नोटिफिकेशन में दिए अनुसार डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।
एनआईएच भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती में स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी इसमे आवेदन कर सकते है जबकि एलडीसी और टेक्नीशियन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है और सीनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रहेगी इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है।
NIH Vacancy 2024 की शैक्षणिक योग्यता
NIH Vacancy में स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थी आठवीं कक्षा पास होने के साथ साथ न्यूनतम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है जबकि लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए आवेदक 12वीं पास होना चाहिए और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए जबकि तकनीशियन और सीनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा एवं एक्सपीरियंस होना आवश्यक है।
एनआईएच भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।उसेक बाद आवेदक का चयन किया जाएगा |
Read More-SSC GD New Vacancy Notification: एसएससी जीडी के 40000 पदों पर वैकेंसी, इस तरह करे आवेदन
NIH Vacancy 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया
NIH Vacancy 2024 के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन रूप मे आवेदन मांगे गए हैं जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाईट से नोटिफिकेशन को अच्छे से देख लेना है इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है एवं प्रिंट कर लेना है।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त प्रकार की जानकारी को सही-सही भर देना है इसके बाद अपने सभी आवश्यक दस्तावेज की फोटो प्रति सेल्फ अटेस्टेड करके उस आवेदन फॉर्म के साथ लगा देनी है इसके बाद डिमांड ड्राफ्ट आवेदन फॉर्म और दस्तावेज सभी को नोटिफिकेशन के अनुसार लिफाफे में डाल दें इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।इस प्रकार आपका आवेदन विभाग तक पहुच जाएगा |
NIH Vacancy Date
आवेदन फॉर्म शुरू: 9 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2024







