यदि आप सिलाई का काम जानते हैं तो आप PM Vishwakarma Silai Machine Yojana का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार आपको सिलाई मशीन पूरी तरह से मुफ्त में प्रदान करती है। हालाँकि यह योजना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए शुरू की गई है लेकिन विशेष रूप से देश की महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।
यदि आप एक महिला हैं और घर से कुछ आय को कमाना चाहती हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकती है। आपको केवल योजना के तहत आवेदन करना है,जिसके बाद सरकार आपको सिलाई मशीन का लाभ मुफ्त में देगी।
इसलिए यदि आप पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें। आज हम इस लेख मे PM Vishwakarma Silai Machine Yojana की आपको पूरी जानकारी देंगे कि आप अपना आवेदन पत्र जमा करके कैसे आसानी से मुफ्त में सिलाई मशीन प्राप्त कर सकती हैं।
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana 2024
केंद्र सरकार ने PM Vishwakarma Silai Machine Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करती है। इसके अलावा सरकार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 15,000 रुपये स्थानांतरित करती है।
वित्तीय सहायता के साथ-साथ सरकार मशीन चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी देती है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 500 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जिन्हें सिलाई का काम आता है और इसमें रुचि रखती हैं।
सरकार से प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्राप्त करके आप घर बैठे आसानी से अच्छी आय कमा सकती हैं। इसके अलावा यदि आपके पास बिल्कुल भी पैसा नहीं है तो सरकार आपको बहुत ही कम ब्याज दरों पर 2,00,000 रुपये तक का लोन भी प्रदान कर सकती है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा।
- सिलाई खरीदने के लिए केंद्र सरकार 15000 रुपए की वित्तीय सहायता महिलाओं को प्रदान करेगी।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त में सिलाई की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- जब महिलाओं को सिलाई मशीन चलना सिखाया जाएगा तो इस प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक दिन 500 रूपए भी दिए जाएंगे।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी जीविका चलाने में सक्षम हो पाएंगे।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता
- महिला मूल रूप से भारत की निवासी होनी आवश्यक है।
- आवेदक महिला के घर में किसी भी व्यक्ति की सालाना ये 2 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- PM Vishwakarma Silai Machine Yojana के रजिस्ट्रेशन हेतु सभी अनिवार्य दस्तावेज भी आपके पास होने चाहिएं।
- सिलाई मशीन योजना के लिए अप्लाई करने हेतु महिला की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल तक होनी चाहिए।
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana के लिए आवेदन करने से पहले आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं या नहीं। अगर आप आवेदन जमा करती हैं और आपके पास मांगे गए दस्तावेज पूरे नहीं होंगे तो ऐसे में आपका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। तो इसलिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिएं :-
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- विधवा महिला को विधवा प्रमाण पत्र देना होता है।
- ऐसी महिलाएं जो विकलांग हैं तो इन्हें विकलांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होता है।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana Online Apply
- सबसे पहले आपको योजना के वेब पोर्टल https://pmvishwakarma.gov.in/ पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर PM Vishwakarma Silai Machine Yojana से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे इसके तुरंत बाद ही आपके सामने योजना का एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा।
- आपको अब इस आवेदन पत्र को बहुत ध्यान से पढ़कर सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
- फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को भी इस वेबसाइट पर अपलोड कर देना है।
- इस सारी प्रक्रिया को जब आप सही से पूरा कर लेंगे तो फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाकर अपना फार्म जमा कर देना है।







