अगर आप एक किसान हैं और आपने बैंक से लोन लिया है तो सरकार आपका लोन माफ करेगी। जानकारी के लिए बता दे यदि आपने किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए पंजीकरण कराया है तो अब आपको कर्ज माफ़ी सूची की जांच करनी चाहिए।
जिन सभी किसानों ने अपना ऋण माफ कराने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें इस योजना का लाभ मिल चुका है। सरकार ने लगभग 22 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए हैं। यदि आपने भी अपना लोन माफ कराने के लिए आवेदन किया है, तो अब आपको इस योजना की लाभार्थी सूची की जांच करनी चाहिए।
सरकार कर्ज माफी सूची जारी करती है ताकि केवल पात्र नागरिकों को ही लाभ मिल सके। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कर्ज माफ़ी सूची की जांच कैसे कर सकते हैं और इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
Kisan Karj Mafi List 2024
सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किसान कर्ज माफ़ी योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को उनके लोन से मुक्ति दिलाने में मदद करती है। अक्सर किसान फसल खराब होने या कृषि में अन्य चुनौतियों के कारण लोन के बोझ में फंस जाते हैं।
हालांकि कई किसानों की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं होती कि वे समय पर इन लोन को चुका सकें। जिनके परिणामस्वरूप वे अपनी खेती पर सही से ध्यान नहीं दे पाते। इस समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की।
अब तक यूपी सरकार ने इस योजना के तहत 22 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ किए हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
यदि किसान पात्र हैं और आवेदन करते हैं, तो सरकार एक कर्ज माफी सूची जारी करती है। इस सूची में जिन किसानों के नाम होते हैं उन्हें सरकार कर्ज से मुक्त कर देती है।
किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत कर्ज माफ़
सरकार सक्रिय रूप से किसान कर्ज माफ़ी योजना चला रही है, जिसके तहत राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं।
यूपी सरकार अब तक 86 लाख किसानों के लोन माफ कर चुकी है। आपको सूचित करना चाहेंगे कि सरकार उन किसानों के 1 लाख रुपये तक के ऋण माफ कर रही है, जिनके नाम सूची में शामिल हैं।
इसलिए अगर किसान अपने ऋण माफ कराना चाहते हैं, तो उन्हें योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद सरकार सारी जानकारी की जांच करती है और पात्र किसानों के नाम कर्ज माफी लिस्ट में जोड़े जाते हैं।
किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए पात्रता मानदंड
- इस योजना मे पंजीकरण के लिए जरूरी है कि किसान की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- लाभार्थी किसान उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक किसान के पास 4 पहिए वाला कोई भी सवारी जैसे कि कार, ट्रैक्टर इत्यादि नहीं होना चाहिए।
- किसान आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के अंतर्गत आता हो।
किसान कर्ज माफ़ी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी
- किसान की पिछले 6 महीनों की बैंक खाते की स्टेटमेंट
- आधार कार्ड
- लोन से जुड़े हुए समस्त दस्तावेज
- किसान की जमीन के सारे दस्तावेज
किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?
- कर्ज माफी लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद वेबसाईट के होम पेज को ओपन कर लेना है।
- यहां पर अब आपको ऋण मोचन स्थिति वाला एक विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप संबंधित विकल्प को दबाएंगे वैसे ही आपके सामने एक और अन्य नया पेज आ जाएगा।
- इस नए पृष्ठ पर आपको अपना जिला, अपना ग्राम, अपनी तहसील और बैंक को सिलेक्ट करके फिर सर्च वाला बटन दबा देना है।
- इस तरह से आपके सामने अब किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट आ जाएगी।
- इसके बाद आप इस सूची में अब अपना नाम चेक करके योजना का लाभ उठाकर अपने कर्ज को माफ करवाकर लाभ ले सकते हैं।







