Railway Group D Vacancy 2024: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Railway Group D Vacancy 2024: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म जमा करना चाहता हैं, तो उसको अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा।

यहां जानकारी के लिए आपको यह भी बताते चलें कि 16 अगस्त से आवेदन फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए अगर आप योग्यता रखते हैं तो आपको अंतिम डेट तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर देना होगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए हम आपको इस लेख में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और इस भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

Railway Group D Vacancy 2024

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत 10वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देते है की आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे |

जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते है उन सभी अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा। रेलवे ग्रुप डी के तहत कई पदों पर भर्ती की जा रही है। ग्रुप 1 के लिए 43 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

ग्रुप 2 और ग्रुप 3 के लिए 16 पदों पर भर्ती हो रही है। इसी प्रकार ग्रुप 4 और ग्रुप 5 के लिए कुल पांच पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इच्छुक और योग्यता रखते हैं उन्हें अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जमा करना चाहिए।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

Railway Group D Vacancy के लिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं तो इन्हें आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। तो प्रत्येक वर्ग के अनुसार आवेदन फीस कुछ इस तरह से रखी गई है :-

  • आर्थिक रूप से निर्बल, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रूपए निर्धारित की गई है।
  • शेष अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपए की एप्लीकेशन फीस जमा करनी है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु कुछ इस प्रकार से है :-

  • अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 साल तक होनी जरूरी है।
  • वहीं इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है।
  • समस्त उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी।
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्हें ऊपरी आयु सीमा में सरकार छूट देती है तो इन्हें छूट भी दी जाएगी।

Railway Group D Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता

जैसा कि हमने आपको बताया कि Railway Group D Vacancy के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती होने वाली है। ‌इसलिए योग्यता भी इसी आधार पर रखी गई है जैसे कि :-

  • ग्रुप 1 के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने दसवीं पास और आईटीआई में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जबकि ग्रुप सेकेंड और थर्ड के लिए उम्मीदवार ने 12वीं उत्तीर्ण की हो और साथ में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।
  • ग्रुप 4th और 5th के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति ने ग्रेजुएशन उत्तीर्ण कर ली हो।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया काफी सरल है। सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को खेल ट्रायल शारीरिक फिटनेस परीक्षण में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार इसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफल होंगे वे अगले चरण के लिए पास किए जाएंगे।

अगले चरण में उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक दस्तावेज़ और अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सकीय जांच से गुजरना होगा। अंत में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत पद पर नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको रेलवे ग्रुप डी भर्ती की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ना है।
  • नोटिफिकेशन को चेक करने के पश्चात आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन को दबा देना है।
  • अब जो आवेदन फार्म आपके सामने आएगा आपको इसमें अपना व्यक्तिगत और शिक्षा का विवरण सही से दर्ज करना है।
  • आगे फिर आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा कर देनी है।
  • अब आपको सबसे आखिर में रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन फार्म को सबमिट वाला बटन दबाकर जमा कर देना है।
  • फार्म के जमा होने के तुरंत बाद ही आपके सामने आपके आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आएगा आपको इसे निकालकर अपने पास संभाल के रख लेना है

Leave a Comment