CISF Constable Vacancy: सीआईएसफ कांस्टेबल फायरमैन के 1130 पदों पर 12वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 30 सितंबर तक भरे जाएंगे।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने नई भर्ती की घोषणा की है और 1130 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। पदों की संख्या को राज्यवार वितरित किया गया है। 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 है।
सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! सीआईएसएफ ने 1130 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट से 31 अगस्त से 30 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क
इस वैकेंसी में सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्णत निशुल्क रखा गया है इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, यूपीआई, एसबीआई बैंक चालान के माध्यम से करना होगा।
CISF Constable Vacancy की आयु सीमा
CISF Constable Vacancy के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना 30 सितंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी यानी इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म एक अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2006 के मध्य हुआ हो एवं यह दोनों तिथियां भी शामिल की गई है इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी है
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा साइंस सब्जेक्ट के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए यानी इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा विज्ञान विषय के साथ पास कर रखी है।
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल होंगी। इन चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि शारीरिक मानक परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 सेमी और छाती 80 से 85 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को इन शारीरिक परीक्षणों में केवल उत्तीर्ण होना आवश्यक है, इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति पर 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और जागरूकता पर 25 प्रश्न, गणित पर 25 प्रश्न और अंग्रेजी या हिंदी पर 25 प्रश्न होंगे। इस प्रकार पेपर में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा और इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
CISF Constable Vacancy की आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले, उन्हें आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से देखना चाहिए उसके बाद सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल फायरमैन 2024 के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना चाहिए। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी जानकारी सही ढंग से भरने के बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र को सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
CISF Constable Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 31 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2024







