Panchayati Raj Bharti 2024: पंचायती राज विभाग के द्वारा राज्य में पंचायती राज भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है और जो भी युवा बेरोजगार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनका इंतजार अब समाप्त हो चुका है क्योंकि जल्द राज्य सरकार द्वरा पंचायती राज भर्ती का आयोजन होने वाला है।
यह Panchayati Raj Bharti उन समस्त अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो किसी सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के अंतर्गत शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा इस आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती में स्थाई पर और अस्थाई संविदा पद दोनों को रखा गया हैं।
आप सभी उम्मीदवारों को पंचायती राज भर्ती के लिए आवेदन इसकी ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर पाएंगे जिसकी समस्त प्रक्रिया की जानकारी आपको इस लेख मे बताई गई है। पंचायती क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
इस भर्ती का नोटिफिकेशन 15610 पदों पर जारी किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्तरीय भर्तियों के रिक्त पद शामिल हैं। ऐसे जो सरकारी नोकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनह अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए गए हैं। योग्य और इच्छुक युवा पंचायती राज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Anganwadi Sathin Vacancy 2024: आ गई बिना परीक्षा की 8 वीं पास की भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें
Panchayati Raj Bharti 2024
Panchayati Raj Bharti का नोटिफिकेशन बिहार पंचायती राज विभाग के द्वारा जारी किया गया है जिसके अंतर्गत कुल 15610 पद निर्धारित किए गए हैं जिसमें 4351 पदों के लिए स्थायी भर्ती की जाएगी वही शेष 11,259 पदों पर अस्थायी तौर पर संविदा के आधार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा ।
इस भर्ती में निर्धारित किए गए 15610 पदों के अंतर्गत टेक्निकल असिस्टेंट, ग्राम कचहरी न्याय मित्र, लेखपाल सह आईटीआई, पंचायती राज ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑडिटर, लोअर डिविजन क्लर्क, क्लर्क एवम पंचायत सेक्रेटरी के पद निर्धारित किए गए है जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन फार्म पूर्ण कर सकते है।
पंचायती राज भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क उनकी श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है :-
- ईडब्ल्यूएस, जनरल, बीसी, ईबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है।
- आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Panchayati Raj Bharti के लिए आयु सीमा
- Panchayati Raj Bharti का आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष की रखी गई है।
- इसके अलावा आवेदन की तारीखों के आधार पर अभ्यर्थियों की आयु की गणना की जाएगी।
- इस भर्ती में शामिल होने वाले आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।
पंचायती राज भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
Panchayati Raj Bharti के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए योग्यता पद के आधार पर निर्धारित की गई है जिसमें न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है एवं स्नातक उत्तीर्ण से लेकर डिग्री एवं डिप्लोमा तक की योग्यता भी निर्धारित की गई है एवं आप योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी को जानने के लिए आपको इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख लेना चाहिए।
पंचायती राज भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
बिहार पंचायती राज विभाग के द्वारा पंचायती राज भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि ऐसी जानकारी सामने निकल कर आ रही है कि स्थाई एवं संविदा पदों के लिए अलग-अलग चयन प्रक्रिया को निर्धारित किया जा सकता है।
Panchayati Raj Bharti के तहत वेतनमान
Panchayati Raj Bharti के अंतर्गत चयनित होने उम्मीदवारों को न्यूनतम 19900 रुपए प्रतिमाह से लेकर पद के आधार पर अधिकतम 56400 रुपए प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा इसके अलावा सरकार के द्वारा समय-समय पर अन्य वेतन भत्तों का भी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
पंचायती राज भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
- अब आपको होम पेज पर जाना होगा एवं उसमें Apply Now के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद मैं आपके सामने इसका एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में आप आवश्यक जानकारी को दर्ज कर दें जो उसमें मांगी गई है।
- अब आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना है।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें एवं सबमिट बटन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको आवेदन का एक सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेना है।







