Rail Kaushal Vikas Yojana 2024: रेलवे में नौकरी के साथ फ्री ट्रेनिंग, सर्टिफिकेट देगी सरकार, जाने आवेदन प्रक्रिया 

भारतीय रेलवे द्वारा बेरोजगार युवाओं को विभिन्न स्किल्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए Rail Kaushal Vikas Yojana 2024की शुरुआत की गई है इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सितम्बर 2024 में शुरू होगी। जो भी बेरपजगर युवा रेलवे द्वारा दी जाने वाली स्किल ट्रेनिंग को प्राप्त करना चाहते हैं और अपने लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना चाहते हैं, उन्हें रेल कौशल विकास योजना के लिए अपना आवेदन अवश्य करना चाहिए।

उम्मीदवार रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ते रहें।

Rail Kaushal Vikas Yojana 2024

रेलवे मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2021 मे शुरू की गई रेल कौशल योजना देशभर में लाखों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है। इस योजना के तहत, कंप्यूटर, बढ़ईगीरी, इलेक्ट्रिकल बिल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और आईटीआई से संबंधित ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। कौशल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रेलवे द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को एक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के लिए कई रोजगार के अवसर खोलता है।

रेलवे हर महीने रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित करता है, जिससे उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। रेलवे मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर 2024 में होने वाले रेल कौशल विकास योजना 2024 के 34वें बैच के लिए आधिकारिक अधिसूचना 6 सितंबर 2024 को जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2024 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 सितंबर 2024 तक railkvy.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Rail Kaushal Vikas Yojana के लाभ

  • इस योजना के तहत योग्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी कौशल को प्रमाणित करने वाला एक प्रमाणपत्र भी मिलता है।
  • कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को कई रोजगार के अवसर मिलते हैं।
  • इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है; युवा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना में भाग ले सकते हैं।
  • कौशल प्रशिक्षण के लिए चलाए जा रहे कौशल केंद्र देश के अधिकांश राज्यों और शहरों में स्थित हैं, जिससे सभी युवाओं को आसानी से प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

रेल कौशल विकास योजना की  Dates

EVENTDATE
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि6 सितम्बर 
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 7 सितम्बर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि  20 सितम्बर 2024

Eligibility For Rail Kaushal Vikas Yojana 2024

रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत के तहत प्रशिक्षण पाने के लिए जो भी युवा इच्छुक हैं, उन्हें इस योजना के लिए आवयश्क सभी योग्यताओं को पूरा करना जरुरी है। इस योजना के लिए यदि आप भी आवेदन करना चाहते है तो पहले निम्न योग्यता पूरी होनी चाहिए- 

  • आवेदक भारत का नागरिक होना आवश्यक है 
  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से दसवीं पास होना चाहिए
  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक हो होनी चाहिए
  • आवेदन पूर्ण रूप से मेडिकली फिट होना चाहिए 

Rail Kaushal Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

Rail Kaushal Vikas Yojana के लिए आवेदन करते वक़्त आपको निम्न दस्तावेजों की जरुरत होगी। 

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • हाई स्कूल मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

Rail Kaushal Vikas Yojana Online Apply

  • Rail Kaushal Vikas Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाना होगा। 
  • इस वेबसाइट के खुलने के बाद आपको होमपेज पर दिए गए अप्लाई के ऑप्शन को चुनना होगा। 
  • इसके पश्चात आपके सामने आवेदन का पेज खुल जायेगा जहाँ स्वयं को रजिस्टर करना होगा। 
  • इस पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। 
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जायेग। 
  • आपको नोटिफिकेशन संख्या, अपने राज्य का नाम,  प्रशिक्षण केंद्र का नाम सेलेक्ट करना होगा। साथ ही आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरकर दर्ज करनी होगी। 
  • इसके पश्चात सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपने आवेदन फॉर्म को जमा कर दें। 
  • इसके साथ ही आवेदन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंटआउट निकल अपने पास भी रख लें। 

Leave a Comment