Birth Certificate Online Application 2024: घर बैठे बना सकते है जन्म प्रमाण पत्र, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Birth Certificate Online Application 2024: वर्तमान समय मे जन्म प्रमाण पत्र की उपयोगिता काफी बढ़ गई है क्योंकि अब लोग इसे लगभग सभी क्षेत्रों में उपयोग करते हैं। आज हर व्यक्ति को एक जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है।

जन्म प्रमाण पत्र की बढ़ती मांग के साथ हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए सभी नागरिकों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस लेख में आपको इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी, इसलिए अंत तक जुड़े रहें ताकि आप आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जान सकें।

PMEGP Loan Yojana 2024: इस योजना मे 35% सब्सिडी के साथ मिलेगा 50 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

Birth Certificate Online Application

भारत सरकार ने अलग-अलग राज्यों के लिए नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु अलग-अलग पोर्टल उपलब्ध कराए हैं। आप इन पोर्टलों के माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं और प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, आपको आवेदन करना होगा और इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। इस लेख में आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी दी गई है और साथ ही आवेदन प्रक्रिया को चरण दर चरण समझाया गया है, जिसे आप अनुसरण कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र एक प्रकार का वैध पहचान पत्र है, जिसमें संबंधित व्यक्ति की जन्म संबंधी जानकारी होती है। जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आप अपनी जन्म संबंधी जानकारी की प्रामाणिकता को प्रमाणित कर सकते हैं, और हर नागरिक के लिए इसे बनवाना आवश्यक है।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  • बच्चे के अस्पताल संबंधित सारे दस्तावेज
  • जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद

Birth Certificate Online Application की समय अवधि

आपको बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। केवल ऐसा करने पर ही आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप इस प्रक्रिया को 21 दिनों के भीतर पूरा नहीं करते हैं, तो आप जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाएंगे। सरकार द्वारा 21 दिनों की अवधि आवेदन करने के लिए दी जाती है, और इसके बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या संबंधित कार्यालय में जाकर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

PM Kisan Khad Yojana 2024 : किसानों को खाद और बीज खरीदने के लिए 11 हजार रूपये मिलेंगे, जाने इसकी आवेदन प्रक्रिया

Birth Certificate Online Application कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद होमपेज में दर्ज User Login वाले सेक्शन में जाना है।
  • इसके बादआपको General Public Signup के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे जिसमें आप आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
  • अब आपको Sign Up कर लेना है और फिर अब आपको Place of Occurrence of Birth सेक्शन में जाना है।
  • इसके पश्चात आप अपने राज्य जिला और अन्य आवश्यक जानकारी को दर्ज कर दे।
  • अब आपको कैसे खुद दर्ज करना होगा और रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड मिल जाएगा।
  • अब आपको यूजर लॉगिन किया विकल्प पर क्लिक करना है और पासवर्ड और यूजर आईडी की सहायता से लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बर्थ के ऑप्शन का चयन करना है जिससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी जाने वाली जानकारी को दर्ज करना है और आवश्यक दस्तावेज को अपलोडकरना है।
  • अब आपको मांगे जाने वाले शुल्क का भुगतान करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देनाहै।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा उसके माध्यम से आप सर्टिफिकेट प्राप्त कर पाएंगे।

Leave a Comment