CM Krishak Mitra Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले कृषक मित्र योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं। किसान पंप कनेक्शन पर होने वाले खर्च पर 50% तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने यह योजना बिजली कंपनी के साथ मिलकर शुरू की है। इस योजना के माध्यम से बिजली वितरण कंपनी 11 केवी लाइन को 200 मीटर तक बढ़ाएगी और ट्रांसफार्मर लगाएगी ताकि खेती करने वाले किसान भाइयों को सिंचाई में कोई परेशानी न हो।
यह योजना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसके तहत वे कृषि पंप कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी किसान हैं तो यहां दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें। यहां आप जानेंगे कि मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या है? पूरी जानकारी को विस्तार से समझने के लिए इस लेख को बिल्कुल भी न छोड़ें।
PMEGP Loan Yojana 2024: इस योजना मे 35% सब्सिडी के साथ मिलेगा 50 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
CM Krishak Mitra Yojana 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 सितंबर 2023 को CM Krishak Mitra Yojana की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को लाभ दिए जाएंगे। सरकार उन्हें स्थायी पंप कनेक्शन प्राप्त करने में मदद करती है। सरकार पंप कनेक्शन की 3 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता पर 11 केवी पावर लाइन और ट्रांसफार्मर की सुविधा भी प्रदान करती है। इसके अलावा सरकार आपके द्वारा किए गए खर्चों में 50% तक की सहायता भी करती है।
इस योजना के लिए दो चरणों में ढांचा तैयार किया गया है। पहले चरण में सरकार 10,000 पंप कनेक्शन किसानों को देगी। इसके बाद पहले चरण में लाभ से वंचित किसानों को दूसरे चरण में मौका मिलेगा। इस योजना के तहत अगले 2 वर्षों तक कृषि पंप कनेक्शन दिए जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पूरी योजना का लाभ लेते हुए, पंप कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगाने और उसके रखरखाव का जो भी पूरा खर्च होगा उसका 50% सरकार वहन करेगी और शेष 50% किसानों को उठाना होगा।
CM Krishak Mitra Yojana के उद्देश्य
कृषक मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सिंचाई के लिए स्थायी बिजली पंप कनेक्शन प्रदान करना है ताकि सूखे से प्रभावित किसानों को पानी की कमी के कारण अपनी खेती में नुकसान न उठाना पड़े। सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण कई किसान खेती छोड़ देते हैं। सरकार ऐसे किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें अधिकतम क्षमता के स्थायी पंप कनेक्शन उपलब्ध करा रही है, ताकि उनके लिए खेती करना बहुत आसान हो सके।
CM Krishak Mitra Yojana में मिलने वाली सब्सिडी की राशि
CM Krishak Mitra Yojana के तहत सरकार किसानों को 50% तक की सब्सिडी प्रदान करती है। जो भी खर्च होंगे, उन्हें तीन अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया जाता है। इन तीनों खर्चों को सरकार और बिजली वितरण कंपनी मिलकर वहन करेंगे। जो भी खर्च होंगे, उनमें से 50% किसान वहन करेंगे और बाकी 50% सरकार और बिजली वितरण कंपनी मिलकर वहन करेंगे। जहां बिजली पंप का कनेक्शन लगाया जाएगा, वहां उसके निकट 200 मीटर की दूरी तक केबल के माध्यम से 11 केवी लाइन का विस्तार किया जाएगा।
CM Krishak Mitra Yojana के लाभ और विशेषताएं
- CM Krishak Mitra Yojana के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा क्षमता के पंप कनेक्शन किसानों को मिलेंगे।
- किसानों को योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के खर्चों पर 50% तक की सब्सिडी मिलेगी।
- पंप कनेक्शन पर जो भी खर्च होंगे उसका 50% सरकार उठाएगी बाकी किसानों को उठाना होगा।
- CM Krishak Mitra Yojana के अंतर्गत शुरुआत में 10000 कनेक्शन दिए जाएंगे।
- बच गए किसानों को दूसरे चरण में लाभ दिया जाएगा।
- पंप कनेक्शन देने के साथ ही सरकार बिजली लाइन बिछाने का और ट्रांसफार्मर लगाने का काम भी करेगी।
CM Krishak Mitra Yojana की पात्रता
- CM Krishak Mitra Yojana का लाभ मध्यप्रदेश के मूल निवासी किसान ले सकते हैं।
- किसान अकेले यह समूह में मिलकर इस योजना के लिए लाभान्वित हो सकते हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है।
CM Krishak Mitra Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन के दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
CM Krishak Mitra Yojana में आवेदन कैसे करे
सभी किसान भाइयों के लिए हम बहुत ही आसान भाषा में यहां पर कृषक मित्र योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बता रहे हैं जिसे आपको ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको CM Krishak Mitra Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.mp.gov.in/ के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर आपको Scheme के ऑप्शन के अंतर्गत मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक कर दीजिए।
- इसके बाद एक नया पेज खुलता है जहां पर आपको कई प्रकार की जानकारी पूछी जाती है। जैसे नाम, पता, आधार कार्ड और जमीन से जुड़ी हुई जानकारी। आपको सही से दर्ज कर देना है।
- इसके पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है।







