भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि यह भर्ती बहुत जल्द आयोजित की जाएगी। यदि आप भी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार समाप्त हो गया है क्योंकि इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती के तहत 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है यानी कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
वर्तमान में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है इसलिए अब सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आपको आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जाननी होगी।
Jute corporation of India vacancy 2024
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती के तहत 90 पद निर्धारित किए गए हैं जिनके लिए विज्ञापन जारी किया गया है और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र 30 सितंबर 2024 तक भरे जाएंगे।
इस भर्ती में निर्धारित 90 पदों में जूनियर असिस्टेंट के 25 पद रखे गए हैं जूनियर इंस्पेक्टर के 42 पद रखे गए हैं वहीं 23 पद अकाउंटेंट के रखे गए हैं। इसके अलावा यह एक ऐसी भर्ती होने वाली है जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आप सभी उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2024 तक आवेदन फॉर्म भरना होगा।
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती की जानकारी
| भर्ती | भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती |
| पदों की संख्या | 90 पद |
| योग्यता | 12वीं पास |
| उम्र | 18 से 30 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.jutecorp.in/recruitment/ |
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस की डिग्री से संबंध रखते हैं उन्हें इस भर्ती का आवेदन करने के लिए ₹250 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा एवं अन्य किसी भी वर्गों को कोई भी आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना है उन्हें शुल्क नहीं रखा गया है वह निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Jute corporation of India vacancyके लिए आयु सीमा
- इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- वही उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
- इसमें आयु के गणना सितंबर 2024 के अनुसार की जाएगी
- आरक्षित वर्गों की उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट प्राप्त होगी।
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
- भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती के अंतर्गत जूनियर इंस्पेक्टर पद हेतु अभ्यर्थियों की योग्यता 12वीं कक्षा पास रखी गई साथ में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- वही जूनियर असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता स्नातक रखी गई है साथ में उसे टाइपिंग का भी ज्ञान होना चाहिए।
- अकाउंटेंट पद हेतु अभ्यर्थी को एमकॉम और बीकॉम से संबंधित क्षेत्र का अनुभव होना चाहिए।
- इसके अलावा शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाने वाला है :-
- सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।
- इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
- स्किल टेस्ट के बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- सबसे अंत में मेडिकल एग्जाम करवाया जाएगा।
- सभी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप चयनित किया जाएगा।
भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
- भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसकी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक चेक करना है।
- इस नोटिफिकेशन में से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जो जानकारी मांगी जा रही है उसको दर्ज करें।
- इसके बाद आप सभी उपयोगी दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- अब आप नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करना है।
- आपको यह ध्यान रखना है कि आपका अंतिम तिथि से पहले एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाए।







