Railway Recruitment 2024: रेलवे विभाग में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे विभाग द्वारा नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं।
अगर आप भी रेलवे विभाग में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। हाल ही में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत 1600 से अधिक पद रखे गए हैं।
वर्तमान में इसके आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है जिसके बाद सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन करने की जानकारी लेख में दी गई है जिसका पालन करके आप आवेदन कर सकते हैं।
Railway Recruitment 2024
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 1679 पदों के लिए जारी किया गया है जिसके लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। 15 साल से 24 साल तक के युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं और रेलवे विभाग में नौकरी पाने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
यह भर्ती बिना परीक्षा के होने वाली है जो इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की बात है। चूंकि इसके आवेदन पत्र भरने शुरू हो चुके हैं अब आप सभी उम्मीदवारों को अधिक देर नहीं करनी चाहिए और जल्द ही आवेदन करना चाहिए क्योंकि इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 है।
Railway Recruitment 2024 की जानकारी
| भर्ती | नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती |
| पद | 1679 |
| आवेदन की शुरुआत | 16 सितम्बर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2024 |
| आधिकारिक वेबसाईट | https://www.rrbapply.gov.in/ |
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। इसे ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अन्य श्रेणियों के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है, अर्थात ये वर्ग बिना शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।
Railway Recruitment 2024 के लिए आयु सीमा
- इस भर्ती के आवेदन के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम 15 वर्ष का होनाचाहिए।
- इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है।
- सभी अभ्यर्थियों की आयु की गणना 15 सितंबर 2024 के अनुसार की जाने वाली है।
- सरकारी नियम के अनुसार जिन वर्गों को आयु सीमा में छूट प्राप्त है उन्हें आयु में छूट प्राप्त होगी।
रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
Railway Recruitment 2024 हेतु चयन प्रक्रिया
इस Railway Recruitment 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और अंत में एक मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Railway Recruitment 2024 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसकी नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना होगा।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के पश्चात आप उसे ध्यानपूर्वक चेक करें।
- इसके पश्चात आप अप्लाई ऑनलाइन की लिंक पर क्लिक करें जिससे एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाए।
- एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होने के बाद में उसमें मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- इतना करने के बाद इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब कैटेगरी के आधार पर निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- सबसे अंत में आपको फाइनल सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिससे एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा।
- इसके बाद में आप सभी को अपने आवेदन का सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
- इस प्रकार आसानी से आपका नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती का आवेदन पूरा हो जाएगा।
Railway NCR Vacancy Details
आवेदन फॉर्म शुरू: 16 सितम्बर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024







