RRB NTPC Bharti 2024: रेलवे भर्ती का 11558 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

RRB NTPC Bharti 2024: रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत 11,000 से अधिक पद भरे जा रहे हैं।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो लोग रेलवे विभाग में काम करने का सपना देखते हैं वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यदि आप आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ते रहें। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप इस बड़े पैमाने पर भर्ती के तहत कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसलिए यदि आप रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Nagar Panchayat Vacancy 2024: नगर पंचायत की बिना परीक्षा की 10 वीं  पास के लिए सीधी भर्ती, जल्दी फॉर्म भरें

RRB NTPC Bharti 2024

भारतीय रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक और स्नातक स्तर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के 11,558 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे विभाग में लेवल 2, 3, 5 और 6 के पदों पर की जाएगी। इस भर्ती में अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और रेलवे स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार भारत के सभी राज्यों से आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।

RRB NTPC Bharti 2024 की जानकारी 

भर्ती RRB NTPC Bharti 2024 
पद 11558
आवेदन की शुरुआत 14 सितम्बर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024
आधिकारिक वेबसाईट http://www.rrbcdg.gov.in/

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

RRB NTPC Bharti के लिए जो भी इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी नीचे दी गई है :-

  • इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रूपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
  • जो अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति जाति से संबंध रखते हैं इन्हें 250 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • इसी तरह से भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन फीस 250 रुपए रखी गई है।

RRB NTPC Bharti के लिए शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत बंपर पदों पर भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है जिसके लिए शिक्षा योग्यता कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है :-

  • अंडर ग्रेजुएट पदों हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
  • ग्रेजुएट पदों के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने स्नातक किया हो।
  • शिक्षा की अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु आप रेलवे विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आयु सीमा

  • RRB NTPC Bharti के लिए कम से कम उम्र 18 साल तक रखी गई है।
  • वहीं भारतीय रेलवे ने इस भर्ती की अधिकतम आयु 30 साल से लेकर 33 साल तक निर्धारित की गई है।
  • आवेदन देने वाले महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र की गणना आवेदन फार्म की डेट के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणी के समस्त अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कुछ सालों की विशेष छूट भी मिलेगी।

RRB NTPC Bharti की चयन प्रक्रिया

RRB NTPC Bharti हेतु जितने भी उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म जमा करेंगे तो इन सबको भर्ती की चयन प्रक्रिया में उपस्थित होना होगा। इस बहरती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इसकी लिखित परीक्षा में भाग लेना आवश्यक है।

इसके बाद फिर अभ्यर्थियों का कौशल टेस्ट होगा जिसमें टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। फिर चुने गए उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे। सबसे अंतिम चरण में अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद जो उम्मीदवार चुने जाएंगे इन्हें शिक्षा एवं योग्यता अनुसार पद की नोकरी प्रदान की जाएगी।

Ek Parivar Ek Naukri Yojana 2024: अनपढ़, 8वी पास, 10वी पास को मिलेगी सरकारी नौकरी?, जाने सम्पूर्ण जानकारी

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर इस भर्ती से संबंधित आवेदन देने के लिए रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको रेलवे एनटीपीसी एंप्लॉयमेंट रिक्रूटमेंट के तहत जिस पद के लिए अप्लाई करना है उसे ढूंढना होगा।
  • जब संबंधित पद आपको मिल जाए तो इसके बाद आपको इसके सामने अप्लाई ऑनलाइन वाला बटन दिखाई देगा जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसके बाद आपके लॉगिन करना होगा।
  • यहां अब आपके सामने इस भर्ती का आवेदन फॉर्म आ जाएगा और आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म सही से भरना होगा।
  • फिर आपको मांगे गए सभी दस्तावेज और साथ में अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को भी अपलोड करना होगा।
  • अब अपनी श्रेणी के हिसाब से आपको एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके अपना आवेदन फार्म जमा करना होगा।

Leave a Comment