PM Awas Yojana First Kist 2024: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5 साल से पैसे का इंतजार कर रहे लोग अब इसे प्राप्त करने लगे हैं या उनकी जेबें भरने वाली हैं। इस योजना से संबंधित पहली किस्त पहले ही 150 अल्पसंख्यक लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने आवास योजना से संबंधित सर्व ऐप लॉन्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने गृह प्रवेश भी किया।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 150 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में ₹40,000 उपलब्ध कराए, जिससे इन लाभार्थियों को आसानी से पैसा प्राप्त हो सकेगा।
PM Awas Yojana First Kist
वर्ष 2018 में जारी की गई सूची में 224 अल्पसंख्यक लाभार्थियों के नाम शामिल थे। कुछ दिन पहले, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन और ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी ने कल्याणपुर ब्लॉक के 220 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए।
जिला ग्राम विकास एजेंसी के परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित ने बताया कि 150 लाभार्थियों के खातों में योजना की पहली किस्त जमा की जा चुकी है। भविष्य में लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में ₹70,000 और ₹10,000 भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
90 दिनों में होगा आवास कार्य संपन्न
परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित ने यह भी बताया कि सभी लाभार्थियों के लिए आवास कार्य 90 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा और शेष लाभार्थियों के लिए धनराशि जल्द ही हस्तांतरित की जाएगी।
पीएम आवास योजना पात्रता
- सभी गरीब नागरिकों को योजना के अंतर्गत पात्र माना जाता है।
- इसके अलावा योजना का लाभ किसी व्यक्ति विशेष को एक बार ही प्राप्त हो सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी होती है।
- इसके अलावा आवेदक क्या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
PM Awas Yojana First Kist की पात्रता जांच हेतु होगा सर्वे
पीएन दीक्षित ने यह भी कहा कि पात्र नागरिकों की स्थिति की जांच के लिए जल्द ही एक सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत के सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिन्हें पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।
इसके अलावा, किफायती किराये के आवास के लिए एक घरों का पूल भी तैयार किया जाएगा, जो एग्रीगेटर के माध्यम से संभव होगा। राज्य सरकारें एग्रीगेटर के साथ एक समझौता करेंगी, और संबंधित व्यक्तियों के वेतन या पारिश्रमिक से किराया काटा जा सकता है।
Solar Atta Chakki Yojana 2024 : सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री में आटा चक्की, जल्दी फॉर्म भरें
पीएम आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको Stakeholders का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करने पर एक नया ऑप्शन मिलेगा।
- IAY/PMAYG Beneficiary का चयन करने के बाद आपके सामने नई विंडो ओपन होगी।
- जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने आपका पीएम आवास योजना का स्टेटस आ जयेगा।







