Railway Technician Vacancy 2024: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के फॉर्म रिओपन कर दिए हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती का आयोजन 14298 पदों के लिए किया जा रहा है।
रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे तकनीशियन भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 14,298 कर दी गई है। रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 मार्च से 8 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए थे लेकिन अब इसका फॉर्म फिर से खोला गया है। नए उम्मीदवार 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। उम्मीदवार 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
Railway Technician Vacancy आवेदन शुल्क
Railway Technician Vacancy में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। सीबीटी प्रथम परीक्षा में शामिल होने के बाद, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 वापस कर दिया जाएगा जबकि अन्य आरक्षित श्रेणियों और महिलाओं को पूरा शुल्क वापस किया जाएगा।
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। तकनीशियन ग्रेड III के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड I के लिए 36 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई या डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
Railway Technician Vacancy की चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती आवेदन प्रक्रिया
Railway Technician Vacancy के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें, फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।
NABARD Vacancy 2024: नाबार्ड में निकली 10 वीं पास के लिए ऑफिस अटेंडेंट भर्ती, 35000 सैलरी
Railway Technician Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 2 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन: https://www.rrbapply.gov.in/







