CAPF Medical Officer Vacancy 2024: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में मेडिकल ऑफिसर के 345 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर रखी गई है।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में मेडिकल ऑफिसर के 345 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पद और मेडिकल ऑफिसर के 164 पद रखे गए हैं। उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर रखी गई है।
CAPF Medical Officer Vacancy आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती आयु सीमा
CAPF Medical Officer Vacancy में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 50 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है, जबकि स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए MBBS के साथ पीजी और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
CAPF Medical Officer Vacancy चयन प्रक्रिया
CAPF Medical Officer Vacancy मे सबसे पहले अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर चयन किया जाएगा।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को पूरी तरह से पढ़ना होगा। इसके बाद उन्हें आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी, इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद अंतिम रूप से फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CAPF Medical Officer Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 16 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 नवंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें







