Safai Karamchari Vacancy 2024: सफाई कर्मचारी भर्ती का 23820 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर रखी गई है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। राजस्थान के 185 नगरीय निकायों में 23,820 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी जिसमें नगरीय निकाय के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ONGC Apprentice Vacancy 2024: ओएनजीसी में 10वीं पास के लिए 2236 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Safai Karamchari Recruitment 2024
यदि आप बेरोजगार हैं और राजस्थान में रहते हैं तो आप इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सरकार ने 23,820 सफाई कर्मचारी पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अशिक्षित उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आप अपने निकटतम ई-मित्र या एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके स्वयं आवेदन कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर रखी गई है। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 11 नवंबर से 25 नवंबर तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है जबकि सभी आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है। उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी से लॉगिन करके एक बार पंजीकरण प्रणाली विकल्प में जाकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। जो उम्मीदवार पहले से ही एक बार पंजीकरण शुल्क जमा कर चुके हैं उन्हें दोबारा इसे जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए शुल्क ₹100 रखा गया है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित श्रेणियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Safai Karamchari Vacancy शैक्षणिक योग्यता
Safai Karamchari Vacancy के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं है यानी अशिक्षित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। सफाई कर्मचारी पद की भर्ती के लिए आवेदक को स्वच्छता कार्य (जैसे सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवर की सफाई) का 1 वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में देना होगा जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त की जा सकती है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती चयन प्रक्रिया
इसमें आवेदकों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। नगरीय निकायवार विज्ञापित पदों के अनुसार श्रेणीवार विज्ञापित पदों की संख्या के आधार पर सफाई कर्मचारी पद के लिए चयन किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ़्टवेयर के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार मिलेगा।
Safai Karamchari Vacancy आवेदन प्रक्रिया
Safai Karamchari Vacancy के लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ लें। इसके बाद उम्मीदवार अपने निकटतम ई-मित्र कियोस्क या एसएसओ पोर्टल पर जाकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएसओ पोर्टल में लॉगिन करने के बाद भर्ती पोर्टल में राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक बार पंजीकरण के माध्यम से आवेदन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। सारी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और इसका एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 7 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें







