Railway NTPC 12th Pass Vacancy 2024: रेलवे एनटीपीसी का 12वीं पास के लिए 3445 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Railway NTPC 12th Pass Vacancy 2024: रेलवे एनटीपीसी का 12वीं पास 3445 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 21 सितंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन के अंतिम तिथि 27 अक्टूबर रखी गई है।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटिगरी अंडरग्रैजुएट  भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। रेलवे NTPC 12वीं पास भर्ती 3,445 पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें 2,022 पद वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, 361 पद खाता क्लर्क सह टाइपिस्ट, 990 पद जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और 72 पद ट्रेन क्लर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं।

रेलवे NTPC 12वीं पास भर्ती के लिए 3,445 पदों का विज्ञापन जारी किया गया है जिसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 सितंबर से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर रखी गई है। आवेदन शुल्क 29 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है, जबकि उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा।

RPSC Agriculture Department Vacancy 2024: आरपीएससी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट भर्ती का  241 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Railway NTPC 12th Pass Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है लेकिन CBT प्रथम परीक्षा में शामिल होने के बाद ₹400 वापस कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अल्पसंख्यक समुदाय और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है जो CBT प्रथम परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी तरह वापस कर दिया जाएगा।

रेलवे एनटीपीसी 12वीं पास भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रेलवे एनटीपीसी 12वीं पास भर्ती शैक्षणिक योग्यता

Railway NTPC 12th Pass Vacancy के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम अंक की आवश्यकता नहीं है।

Railway NTPC 12th Pass Vacancy चयन प्रक्रिया

Railway NTPC 12th Pass Vacancy के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) प्रथम और द्वितीय, पोस्ट के अनुसार स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा और संबंधित रेलवे ज़ोन में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क पदों के लिए लेवल 2 के तहत ₹19,900 का वेतन दिया जाएगा जबकि वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क पद के लिए लेवल 3 के तहत ₹21,700 का वेतन मिलेगा।

रेलवे एनटीपीसी 12वीं पास भर्ती आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को रेलवे NTPC 12वीं पास भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें इसके बाद “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

WCL Security Guard Vacancy 2024: सिक्योरिटी गार्ड भर्ती का 10वीं पास के लिए 902 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Railway NTPC 12th Pass Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 21 सितंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2024

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Leave a Comment