Gram Rojgar Sewak Vacancy 2024: जो युवा ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्होंने केवल कक्षा 10वीं या 12वीं तक ही पढ़ाई की है और अब अपने स्थानीय क्षेत्र में इसी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए आज हम बहुत अच्छी खुशखबरी लेकर आए हैं।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में सरकार ने ग्राम रोजगार सेवक की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है जिसके तहत ग्रामीण युवाओं का चयन किया जाएगा।
इस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार जो ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर सेवा देना चाहते हैं वे अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया के सभी पहलुओं को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।
Gram Rojgar Sewak Vacancy 2024
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवारों को इस तारीख तक अपना आवेदन पूरा कर जमा करना अनिवार्य है।
यह भर्ती ग्रामीण युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक उत्कृष्ट अवसर है क्योंकि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया सामान्य योग्यता के आधार पर सीधी प्रक्रिया के रूप में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
Gram Rojgar Sewak Vacancy Overview
| भर्ती का नाम | ग्राम रोजगार सेवक भर्ती |
| योग्यता | 10वीं ओर 12वीं पास |
| कुल रिक्त पद | 375 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन प्रक्रिया |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 नवंबर 2024 |
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए पात्रता
- ग्राम रोजगार सेवक की भर्ती में शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं एवं 12वीं रखी गई है।
- अभ्यर्थी का उड़ीसा राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
- ग्राम रोजगार सेवक के पदों के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को चयनित किया जाने वाला है।
- आवेदक के लिए अपनी स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क
राज्य के अभ्यर्थियों के लिए Gram Rojgar Sewak Vacancy के पदों पर ऑफलाइन आवेदन के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क को लागू नहीं किया गया है अर्थात सभी वर्ग एवं श्रेणी की उम्मीदवार बिना किसी शुल्क का भुगतान किया फ्री में ही आवेदन जमा कर सकते हैं।
Gram Rojgar Sewak Vacancy हेतु आयु सीमा
- ग्राम रोजगार सेवक के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।
- इसके अलावा भर्ती की अधिकतम आयु सीमा सभी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तक होगी।
- आयु सीमा की गणना को 1 अक्टूबर 2024 के हिसाब से किया जा रहा है।
- आयु सीमा में आरक्षित वर्ग की श्रेणियां के लिए कुछ छूट भी दी जाएगी।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती की चयन प्रक्रिया
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया सामान्य चरणों पर आधारित होगी, जिसका अर्थ है कि इसके लिए कोई विशेष परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
Gram Rojgar Sewak Vacancy के लिए वेतनमान
उड़ीसा राज्य सरकार की तरफ से ग्रामीण रोजगार सेवक के पदों के लिए इस प्रकार वेतनमान निर्धारित किया गया है।-
- भर्ती के प्रारंभिक दिनों में -अधिकतम ₹7000 तक
- एक वर्ष से 6 वर्ष तक -अधिकतम 8500रुपए
- 6 वर्ष के अनुभवी कर्मचारियों के लिए -8800रुपए तक।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
Gram Rojgar Sewak Vacancy के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा:
- ग्राम रोजगार सेवक भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- इसेक बाद आपको आवेदन पत्र को आधिकारिक अधिसूचना से डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र में पूरी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म के साथ शैक्षिक और पहचान संबंधी दस्तावेज संलग्न करें।
- अपने आवेदन पत्र को नजदीकी सरकारी कार्यालय में जमा करें।
FAQs
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती में कितने पद रिक्त किए गए है?
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती में 300 से ज्यादा पद रिक्त किए गए हैं।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती की मेरिट लिस्ट कब तक जारी हो जाएगी?
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती की मेरिट लिस्ट को 20 नवंबर तक जारी कि जा सकतती है।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती में कितने अंकों पर सफलता मिलेगी?
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती में सफलता प्राप्त करने के लिए 80% या उससे अधिक अंक जरूरी हो सकते हैं।







