IDBI ESO Vacancy 2024: आईडीबीआई ईएसओ भर्ती का 1000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन 

IDBI ESO Vacancy 2024:  भारतीय औद्योगिक विकास बैंक लिमिटेड (IDBI) द्वारा एक नई भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती कार्यकारी बिक्री और संचालन (ESO) के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। आईडीबीआई ईएसओ की विज्ञप्ति 6 नवंबर 2024 को जारी को गई है। जिसके लिए आवेदन भी शुरू हो गया है|

आईडीबीआई बैंक द्वारा इस भर्ती का आयोजन 1000 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती में किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म लगा सकते है। बता दें कि IDBI Bank ESO Bharti के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है।

IDBI बैंक इस भर्ती का आयोजन इन पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए कर रहा है। किसी भी राज्य के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक ईएसओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

Gram Kachahari Vacancy 2024: ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र भर्ती का 3810 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

IDBI ESO Vacancy 2024 Highlight

Recruitment OrganizationIndustrial Development Bank of India Limited (IDBI)
Name Of PostExecutive-Sales & Operations (ESO)
Post1000
Apply ModeOnline mode
Last Date16 Nov. 2024
websitehttps://www.idbibank.in/
Job LocationAll India
SalaryRs.29,000- 31,000/-

IDBI ESO Vacancy 2024 Notification

IDBI बैंक ने IDBI ESO Vacancy  के 1,000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी राज्य के पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 है।

उम्मीदवारों को यह नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण पास करना होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ₹29,000 से ₹31,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा। यह भर्ती अस्थायी अनुबंध के आधार पर की जा रही है।

IDBI ESO Vacancy Last Date

IDBI ESO Vacancy के लिए आधिकारिक अधिसूचना 6 नवंबर 2024 को जारी की गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू की गई है। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2024 तक कभी भी ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा|

EventsDates
Form Start7 Nov 2024
Last Date16 Nov 2024
Exam Date1 Dec. 2024

IDBI ESO Bharti 2024 Post Details

इस भर्ती के तहत 1,000 पदों को निम्नानुसार विभाजित किया गया है:

  • सामान्य वर्ग: 448 पद
  • अनुसूचित जाति (एससी): 94 पद
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी): 127 पद
  • ओबीसी वर्ग: 231 पद
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग: 100 पद
  • पीडब्ल्यूबीडी वर्ग: 40 पद

IDBI ESO Vacancy Application Fees

IDBI ESO Vacancy के आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है- 

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹1,050
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वर्गों के लिए: ₹250

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

IDBI ESO Vacancy 2024 Qualification

आईडीबीआई ईएसओ भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास होने चाहिए। स्नातक पास उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है।

IDBI ESO Vacancy 2024 की आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु सीमा: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष

आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

IDBI ESO Vacancy की चयन प्रक्रिया 

कार्यकारी-बिक्री और संचालन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा
  2. साक्षात्कार
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल टेस्ट

How to Apply for IDBI ESO Vacancy 2024

IDBI ESO Online Form भरने के लिए दिए गए स्टेप बाय स्टेप चरणों का पालन कर सकते है।

  • Step: 1 सबसे पहले आपको इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको दिए गए IDBI ESO Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • Step: 2 होमपेज पर ESO भर्ती के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
  • Step: 3 नए यूजर के तौर पर पंजीकरण करने के लिए New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step: 4 पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफिकेशन करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा कर दें।
  • Step: 5 अगले चरण में पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • Step: 6 आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता विवरण दर्ज करके अगले पेज पर जाएं।
  • Step: 7 पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • Step: 8 अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • Step: 9 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Primary Assistant Teacher Vacancy 2024: प्राथमिक सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

FAQ-

आईडीबीआई बैंक ईएसओ भर्ती 2024 की अंतिम तारीख क्या है?

IDBI ESO Recruitment 2024 के लिए उम्मीदवार 7 नवंबर से अंतिम तिथि 16 नवंबर तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है।

आईडीबीआई बैंक ईएसओ का मासिक वेतन कितना मिलता है?

IDBI ESO Vacancy के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 29000 रूपये से 31000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Leave a Comment