RPSC Agriculture Officer Vacancy 2024: RPSC एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

RPSC Agriculture Officer Vacancy 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा कृषि अधिकारी के 52 पदों पर नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 नवंबर 2024 से शुरू होगी और 13 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं कीया जाएगा|

RPSC Agriculture Officer Vacancy 2024 Details

भर्ती RPSC Agriculture Officer Vacancy 
पद 552
आवेदन शुरू 29 नवंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024
वेबसाईट https://sso.rajasthan.gov.in/

JK Sub Inspector Vacancy 2024: जेके पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का 669 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया 

RPSC Agriculture Officer Vacancy 2024 Notification

इस भर्ती में 19 पद सामान्य वर्ग के लिए 11 पद ओबीसी के लिए, 5 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 2 पद एमबीसी के लिए, 8 पद अनुसूचित जाति के लिए और 7 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आवंटित किए गए हैं। आवेदन शुल्क सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹600 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एमबीसी, ओबीसी, दिव्यांग और सहारिया जिले के उम्मीदवारों के लिए ₹400 रखा गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा किया जाएगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या बागवानी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी (देवनागरी लिपि) का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 14 पे मैट्रिक्स और 5400 पे ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे जिनमें से 40 प्रश्न राजस्थान के सामान्य ज्ञान पर और 110 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

Indian Navy Vacancy 2024: भारतीय नौसेना मे 12 वीं पास के लिए निकली भर्ती बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन 

आरपीएससी एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एसएसओ आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद भर्ती पोर्टल पर दिए गए आरपीएससी कृषि अधिकारी पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फीस का भुगतान करने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंटआउट प्राप्त कर अपने पास सुरक्षित स्थान पर रख लें।

Leave a Comment