CBI Bank Watchman Vacancy: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चौकीदार सह माली के पदों पर 10वीं पास भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं और ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चौकीदार सह माली पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बैंक चौकीदारों की भर्ती 1 साल के अनुबंध के आधार पर भर्ती निकाल रहा है । इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ऑफलाइन जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सीधे साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसके बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा|
Indian Navy Vacancy 2024: भारतीय नौसेना मे निकली बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
CBI Bank Watchman Vacancy की आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी सभी अभ्यर्थी इसमें निशुल्क आवेदन प्रक्रिया है इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक चौकीदार भर्ती आयु सीमा
CBI Bank Watchman Vacancy के लिए आवेदक की कम से कम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना 2 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी इसमें सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
CBI Bank Watchman Vacancy की शैक्षणिक योग्यता
CBI Bank Watchman Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
सेंट्रल बैंक चौकीदार भर्ती चयन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। इसके बजाय, उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को साल में 15 दिन और प्रति माह अधिकतम 2 दिन की छुट्टी मिलेगी। बैंक इस भर्ती में उम्मीदवारों को 1 साल के अनुबंध पर नियुक्त करेगा। चौकीदार सह माली पदों के लिए ₹6000 मासिक वेतन मिलेगा और संतोषजनक कार्य के आधार पर हर साल 10% वेतन वृद्धि दी जाएगी।
CBI Bank Watchman Vacancy की आवेदन प्रक्रिया
चौकीदार सह माली पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन पूरी करनी होगी। सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। इसके बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
आवेदन पत्र के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करें। इनमें शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी और यदि अनुभव है तो अनुभव प्रमाणपत्र शामिल करें।
इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में दिए गए एड्रेस पर भेज देना है अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि 30 नवंबर तक या इससे पहले निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए ध्यान रहे की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CBI Bank Watchman Vacancy Check
आवेदन प्रक्रिया: शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2024







