Mazagon Dock Vacancy: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 234 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mazagon Dock Vacancy: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 234 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 नवंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर रखी गई है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने 234 स्थायी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। महिला और पुरुष उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भरना होगा। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

BSF Constable Vacancy: सीमा सुरक्षा बल में 10 वीं पास कांस्टेबल के 275 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

Mazagon Dock Vacancy का आवेदन शुल्क

Mazagon Dock Vacancy में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹350 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भर्ती आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Mazagon Dock Vacancy शैक्षणिक योग्यता

Mazagon Dock Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री एवं एक्सपीरियंस रखा गया है जिसकी विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भर्ती चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ट्रेड या स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन, अनुभव और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और अनुभव के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भर्ती आवेदन प्रक्रिया

सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी चाहिए और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन लिंक पर क्लिक करना चाहिए।

  1. सबसे पहले आपको मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर “कैरियर” विकल्प में “ऑनलाइन भर्ती” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. “नॉन-एग्जीक्यूटिव अप्लाई” लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें।
  8. भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

CBI Bank Watchman Vacancy 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

Mazagon Dock Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 25 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 दिसंबर 2024

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Leave a Comment