AAICLAS Security Screener Vacancy: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड ने सिक्योरिटी स्क्रीनर के 274 पदों पर भर्ती का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है अगर आप भी सिक्योरिटी स्क्रीनर के पद के लिए नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 नवंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर रखी गई है। तब तक आवेदन कर सकते है|
एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (आईक्लास) ने सिक्योरिटी स्क्रीनर के 274 पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवार कार्गो और इन-लाइन होल्ड बैगेज को तकनीकी या अन्य तरीकों से स्कैन करेंगे और हवाई अड्डों और कार्गो परिसरों में सुरक्षा से संबंधित अन्य कार्य करेंगे।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा|
AAICLAS Security Screener Vacancy के लिए आवेदन शुल्क
- AAICLAS Security Screener Vacancy मे सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।
- आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में भुगतान करना होगा।
आईक्लास सिक्योरिटी स्क्रीनर भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना एक नवंबर 2024 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
AAICLAS Security Screener Vacancy की शैक्षणिक योग्यता
AAICLAS Security Screener Vacancy के लिए योग्यता निम्न प्रकार है-
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- SC और ST श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
- उम्मीदवार को हिंदी, अंग्रेजी, या किसी स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
आईक्लास सिक्योरिटी स्क्रीनर भर्ती की चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा या साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सकीय परीक्षण
- शारीरिक ताकत और स्वास्थ्य का आकलन
- दृष्टि और सुनने की क्षमता का परीक्षण
चयनित उम्मीदवारों को गोवा, लेह, पोर्ट ब्लेयर, सूरत, और विजयवाड़ा में नियुक्त किया जाएगा। वेतन संरचना इस प्रकार है:
- पहले वर्ष में ₹30,000 प्रति माह
- दूसरे वर्ष में ₹32,000 प्रति माह
- तीसरे वर्ष से ₹34,000 प्रति माह
आईक्लास सिक्योरिटी स्क्रीनर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
AAICLAS Security Screener Vacancy के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- इसके पश्चात आपको अपने आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे:
- 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- उसके बाद आप को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद इसे अंतिम रूप से जमा करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
- सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेज़ सही और दिशा-निर्देशों के अनुसार हों ताकि आवेदन अस्वीकार न हो।
AAICLAS Security Screener Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 21 नवंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें







