Sainik School Jhunjhunu Vacancy: सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sainik School Jhunjhunu Vacancy: सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें सोशल साइंस टीजीटी टीचर और काउंसलर के पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए आवेदन फॉर्म 23 नवंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई है।

सैनिक स्कूल झुंझुनूं ने ने संविदा के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में सोशल साइंस टीजीटी के लिए एक पद और काउंसलर के लिए एक पद रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन मोड में जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल झुंझुनूं एक आवासीय स्कूल है, जिसे रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक है।

ICMR NIOH Vacancy: राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान में 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

Sainik School Jhunjhunu Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों के अनुसार डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती आयु सीमा

Sainik School Jhunjhunu Vacancy में आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 30 नवंबर 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती शैक्षणिक योग्यता

सोशल साइंस टीजीटी पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री और बी.एड या बीए बी.एड या बी.एससी बी.एड होना चाहिए। इसके अलावा केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास होना चाहिए। काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Sainik School Jhunjhunu Vacancy चयन प्रक्रिया

Sainik School Jhunjhunu Vacancy के लिए अभ्यर्थियों का चयन संविदा या कांट्रैक्ट बेसिस पर 11 महीने के लिए किया जाएगा इस भर्ती में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा या साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 63758 रुपए प्रतिमाह वेतन एवं स्कूल परिसर में कोई आवास उपलब्ध होने पर प्रदान किया जा सकता है।

AAICLAS Security Screener Vacancy: एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्क्रीनर के 274 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती आवेदन प्रक्रिया

Sainik School Jhunjhunu Vacancy के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  1. आवेदन करने से सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  2. आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
  3. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  5. नोटिफिकेशन के अनुसार डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करें। साथ ही शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र जैसे सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  6. आवेदन पत्र को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
  7. यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले निर्धारित पते पर पहुंच जाए।

Sainik School Jhunjhunu Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 23 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2024

आवेदन फॉर्म: यहां से देखें

Leave a Comment