Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025: बिना CET राजस्थान ड्राइवर भर्ती की 2756 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य के परिवहन विभाग में वाहन चालक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। राजस्थान ड्राइवर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, कुल 2756 पदों पर वाहन चालक की भर्ती निकाली गई है। यह राज्य के 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

राजस्थान वाहन चालक भर्ती के लिए 11 दिसंबर 2024 को एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद, 27 फरवरी 2025 को विस्तृत अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। राज्य चयन बोर्ड द्वारा चालक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर जाकर राजस्थान वाहन चालक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक नीचे इस लेख में दी गई है। इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 तक किसी भी समय फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Panchayat Office Vacancy 2025: पंचायत कार्यालय स्टेनो भर्ती का 10 वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

Rajasthan Vehicle Driver Bharti Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB)
Post NameVehicle Driver
No. Of Post2756
Apply ModeOnline mode
Last Date28 March 2025
SalaryRs.21,700- 39,800/-

Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025 Notification

राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 के तहत 2756 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आरएसएमएसएसबी ड्राइवर सरकारी नौकरी हेतु सीईटी स्कोरकार्ड की आवश्यकता नहीं है। यह भर्ती सीईटी से मुक्त रखी गई है। यह भर्ती हजारों उम्मीदवारों को सरकारी रोजगार का अवसर प्रदान करेगी। इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025 का आयोजन 22 नवंबर से 23 नवंबर तक किया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरएसएमएसएसबी वाहन चालक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के आधार पर ₹21,700 से ₹39,800 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Rajasthan Vehicle Driver Recruitment की Post Details

RSMSSB यानी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आरएसआरटीसी ड्राइवर सरकारी नौकरी का आयोजन 2756 पदों पर ड्राइवरों की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2602 पद निर्धारित किए गए हैं। जबकि अनुसूचित क्षेत्र के लिए 154 पद रखे गए हैं। श्रेणी अनुसार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान व्हीकल ड्राइवर नोटिफिकेशन 2025 चेक कर सकते हैं।

CategoryNo Of Post
सामान्य
अन्य पिछड़ा वर्ग
ईडब्ल्यूएस
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
पीडब्लूबीडी
अति पिछड़े वर्गों
Total 2756

Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025 Last Date

राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस 11 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। वहीं विस्तृत नोटिफिकेशन 27 फरवरी 2025 को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात राजस्थान व्हीकल ड्राइवर एग्जाम 2025 का आयोजन 22 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

EventsDates
Vehicle Driver Short Notice11 December 2024
Vehicle Driver Notification Date27 February 2025
Vehicle Driver Form Start Date27 Feb 2025
Vehicle Driver Last Date 202528 March 2025
Vehicle Driver Admit Card 2025 Date15 Nov 2025
Vehicle Driver Exam Date 202522 Nov to 23 Nov 2025
Vehicle Driver Result Date 2025Coming Soon

Rajasthan Vehicle Driver Bharti का आवेदन शुल्क 

राजस्थान वाहन चालक भर्ती में अनारक्षित सामान्य श्रेणी के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 400 रूपये शुल्क तय किया गया है। आवेदको को शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fees
GEN/URRs.600/-
OBC/EWS/MBCRs.400/-
SC/ST/PwBDRs.400/-
Payment ModeOnline

Rajasthan Vehicle Driver की योग्यता 

शैक्षणिक योग्यता:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान या बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • आवेदन करने वाले के पास कम से कम 3 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव और हल्के/भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को मोटर यांत्रिकी और यातायात नियमों का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा:

  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Rajasthan Vehicle Driver Salary

राजस्थान वाहन चालक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार ₹21,700 से ₹39,800 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Rajasthan Vehicle Driver Bharti की चयन प्रक्रिया 

राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

  1. लिखित परीक्षा
  2. ड्राइविंग कौशल परीक्षा
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षण

Rajasthan Vehicle Driver Exam Pattern 2025

राजस्थान रोडवेज ड्राइवर भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न निम्न प्रकार हो सकता है।

  • Exam Mode – ऑफलाइन
  • Exam Duration – 02 घण्टे
  • Exam Type – वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय
  • Negative Marking – 0.33
  • No. Of Questions – 120 प्रश्न
  • No. Of Marks – 200 अंक
  • Exam Subject – i) सामान्य हिंदी, ii) सामान्य अंग्रेजी, iii) सामान्य गणित, iv) समसामयिक घटनाक्रम, v) बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, vi) राजस्थान का सामान्य ज्ञान:, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, vii) सामान्य विज्ञान

Rajasthan Vehicle Driver Online Form के लिए दस्तावेज 

राजस्थान व्हीकल ड्राइवर भर्ती में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है।

  • Aadhar Card
  • 10th Marksheet
  • Valid Driving License
  • Driving Experience Certificate
  • Caste Certificate (if Applicable)
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number
  • Email ID
  • Signature etc.

How To Apply Online for Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025

Rajasthan Driver Sarkari Naukri Online Form भरने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है।

  • Rajasthan Vehicle Driver Bharti के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर “Vehicle Driver Exam 2025” के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में एसएसओ आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” करें।
  • अब राज्य की सक्रिय सरकारी भर्तियों की सूची में Vehicle Driver Recruitment 2025 के सामने “Apply Now” पर टैब करें।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर “Vehicle Driver” बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने Rajasthan Driver Online Form खुल जाएगा, आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • राजस्थान वाहन चालक भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आप RSMSSB Driver Online Form का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Non Teaching Vacancy 2024: गैर-शिक्षण भर्ती का 10वीं पास के लिए बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

Rajasthan Vehicle Driver Bharti 2025 Apply Online

RSMSSB Vehicle Driver Apply OnlineClick Here    (Active Soon)
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment