Livestock Assistant Vacancy 2025: पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक भर्ती की 2041 पदों पर अधिसूचना जारी, योग्यता 12वीं पास रखी है 

Livestock Assistant Vacancy 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक भर्ती 2025 के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती का आयोजन 2041 पदों पर किया जा रहा है।  इस भर्ती के लिए योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने आरएसएमएसएसबी एलएसए वैकेंसी का शॉर्ट नोटिस 11 दिसंबर 2024 को जारी किया था, जबकि विस्तृत अधिसूचना 31 जनवरी 2025 को जारी की गई।

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। राजस्थान एलएसए वैकेंसी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह 1 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।

आवेदकों को राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 तक फॉर्म सबमिट करना होगा। 

Air Force Vacancy 2025: वायु सेना अधिकारी भर्ती की 336 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

Rajasthan Livestock Assistant Vacancy 2025 Highlight

Recruitment OrganizationRajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB)
Name Of PostLivestock Assistant (LSA)
No Of Post2041
Apply ModeOnline mode
Last Date01 March 2025
Job LocationRajasthan
LSA SalaryRs.26,300- 85,500/-

Rajasthan Livestock Assistant Vacancy 2025 Notification

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के 2041 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। इस लेख में आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे 1 मार्च 2025 की समय सीमा से पहले अपना फॉर्म जमा करें।

आवेदकों को राजस्थान पशुपालन सहायक सरकारी नौकरी के लिए पात्र होने के लिए लिखित परीक्षा पास करनी होगी। पशुधन सहायक परीक्षा 2025, 13 जून 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तरों या उत्तर रिक्त छोड़ने पर 0.33 अंकों की नकारात्मक मार्किंग होगी। जो उम्मीदवार 10% से अधिक उत्तर रिक्त छोड़ेंगे उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan Livestock Assistant Vacancy 2025 Last Date

राजस्थान लाइव स्टोर असिस्टेंट भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 11 दिसंबर 2024 को जारी किया गया है। जबकि विस्तृत ऑफिशियल नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2025 को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात Rajasthan Livestock Assistant Exam 2025 का आयोजन 13 जून 2025 को दो पारियों में किया जाएगा।

शॉर्ट नोटिस जारी: 11 दिसंबर 2024

विस्तृत अधिसूचना जारी: 31 जनवरी 2025

आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मार्च 2025

परीक्षा तिथि: 13 जून 2025

Rajasthan Livestock Assistant Bharti 2025 Post Details

राजस्थान पशुपालन विभाग में लाइव स्टॉक अस्सिटेंट के खाली पदों को भरने के लिए 2041 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें अनुसूचित क्षेत्र के लिए 221 पद रखे गए हैं। जबकि गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1820 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं श्रेणी वार पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पशुधन सहायक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

CategoryNo Of Post
GEN
OBC
EWS
SC
ST
PwBD
Total 2041 Posts

Rajasthan Livestock Assistant Vacancy 2025 Application Fees

श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियां: ₹600
  • एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणियां: ₹400

आवेदकों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

पशुधन सहायक भर्ती की योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंड पूरे करने होंगे:

  1. शैक्षणिक योग्यता:
    • उम्मीदवारों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान या बागवानी (कृषि), पशुपालन और जीवविज्ञान विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो।
    • आवेदकों के पास राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 1-2 वर्षों का पशुधन सहायक प्रशिक्षण होना चाहिए।
  2. भाषा प्रवीणता:
    • उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
  3. आयु सीमा:
    • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को की जाएगी।
    • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Livestock Assistant Salary

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर 26300 रूपये से 85500 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Livestock Assistant Vacancy 2025 Selection Process

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

पशुधन सहायक भर्ती  के लिए आवश्यक दस्तावेज 

Rajasthan LSA Online Form भरने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र यदि लागू हो
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

How to Apply for Rajasthan Livestock Assistant Vacancy 2025

Rajasthan Livestock Assistant Online Apply प्रॉसेस की स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी यहां दी गई है उम्मीदवार इस जानकारी का पालन करते हुए आसानी से एलएसए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं

  • सबसे पहले सरकारी नौकरी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सरकारी भर्तियों की लिस्ट में ‘Livestock Assistant 2025’ के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
  • एसएसओ पोर्टल पर सरकारी भर्तियों की लिस्ट में लाइव स्टॉक असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2024 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर “Livestock Assistant” में से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में पशुधन सहायक ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • अब इस पद के लिए आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Panchayat Office Vacancy 2025: पंचायत कार्यालय स्टेनो भर्ती का 10 वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

Livestock Assistant Vacancy 2025 Apply Online

Livestock Assistant Apply OnlineClick Here   (Active Soon)
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment