Insurance Medical Officer Vacancy 2025: बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती का 608 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

Insurance Medical Officer Vacancy 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) बंपर पदों पर भर्ती आयोजित कर रहा है। यह भर्ती बीमा चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-II (IMO Grade-II) के पदों के लिए की जा रही है। ESIC ने IMO भर्ती अधिसूचना 16 दिसंबर 2024 को जारी की। सभी राज्यों के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ESIC IMO वेकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ESIC IMO ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इस लेख में आवेदन करने का सीधा लिंक और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।

उम्मीदवारों को अपना आवेदन अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 से पहले जमा करना होगा। ESIC ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II (IMO Grade-II) के पदों के लिए संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMSE)-2022 और CMSE-2023 के डिस्क्लोजर सूची में शामिल उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह परीक्षाएं UPSC द्वारा आयोजित की गई थीं।

Air Force Vacancy 2025: वायु सेना अधिकारी भर्ती की 336 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

Insurance Medical Officer Vacancy Highlight

Recruitment OrganizationEmployees State Insurance Corporation (ESIC)
Name Of PostInsurance Medical Officer (IMO) GRADE-II
No Of Post608
Apply ModeOnline mode 
Last Date31 January 2025
Job LocationAll India
SalaryRs.56,100- 1,77,500/-

Insurance Medical Officer Vacancy 2025 Notification

ESIC 608 इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 की अंतिम तिथि तक अपने ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदकों को इस भर्ती में परीक्षा के बिना (IMO) ग्रेड-II सरकारी नौकरी के लिए चुना जाएगा।

बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती की अंतिम तारीख 

ESIC इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर वेकेंसी के लिए आधिकारिक अधिसूचना 16 दिसंबर 2024 को जारी की गई। आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

EventsDates
ESIC IMO Grade-II Notification Date16 December 2024
ESIC IMO Form Start Date19 December 2024
ESIC IMO Last Date31 January 2025

Insurance Medical Officer Recruitment Post Details

कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन 608 पदों पर जारी किया गया है। इस भर्ती में यूआर जनरल श्रेणी के लिए 254 पद, एससी श्रेणी के लिए 63 पद, एसटी श्रेणी के लिए 53 पद, ओबीसी श्रेणी के लिए 178 पद, EWS श्रेणी के लिए 60 पद, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 90 पद रखे गए है। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी सी के लिए 28 पद और श्रेणी डी और ई के लिए 62 पद रखे गए हैं।

CategoryNo Of Post
UR/GEN254
SC63
ST53
OBC178
EWS60
PwBD (C)28
PwBD (D&E)62
Grand Total 608

Insurance Medical Officer Vacancy Application Fees

इस भर्ती में सभी श्रेणियों के महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन पत्र बिना किसी शुल्क के जमा कर सकते हैं, क्योंकि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

CategoryApplication Fees
GEN/OBC/EWSRs.0/-
SC/ST/PwBDRs.0/-

बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती की योग्यता 

  • MBBS डिग्री: उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए।
  • इंटर्नशिप: उम्मीदवारों को अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। जो उम्मीदवार इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें नियुक्ति से पहले इसे पूरा करना होगा।
  • पात्रता सूची: केवल CMSE 2022 और CMSE 2023 डिस्क्लोजर सूची में शामिल उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

Insurance Medical Officer Vacancy 2025 Age Limit

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। CMSE 2022 सूची में शामिल उम्मीदवारों की आयु 26 अप्रैल 2022 के अनुसार और CMSE 2023 सूची में शामिल उम्मीदवारों की आयु 9 मई 2023 के आधार पर गणना की जाएगी। सरकार के नियमों के अनुसार, SC/ST/OBC/PwD/Ex-Servicemen को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती की चयन प्रक्रिया 

ESIC बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Insurance Medical Officer Vacancy 2025

Insurance Medical Officer Online Form भरने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले नीचे दिए गए इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • नए यूजर के तौर पर पंजीकरण करने के लिए Register Now लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
  • पंजीकरण करने के पश्चात ऑलरेडी रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक करके रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करते हुए Login पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • बीमा चिकित्सा अधिकारी पद के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसी तरह से पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर इत्यादि को भी स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।

Panchayat Office Vacancy 2025: पंचायत कार्यालय स्टेनो भर्ती का 10 वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

Insurance Medical Officer Vacancy 2025 Apply Online

ESIC IMO Gr.II Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment