RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए बिना CET जेल प्रहरी भर्ती का 803 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान के महानिदेशालय कारागार में जेल प्रहरी के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जेल प्रहरी भर्ती 2025 के तहत कुल 803 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने यह अधिसूचना 12 दिसंबर 2024 को अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी की।

योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार राजस्थान कारागार भर्ती के तहत जेल प्रहरी के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। उम्मीदवार राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर जेल प्रहरी भर्ती 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Jail Prahari Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 की अंतिम तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस लेख में राजस्थान जेल प्रहरी ऑनलाइन आवेदन के लिए सीधा लिंक दिया गया है।

Livestock Assistant Vacancy 2025: पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक भर्ती की 2041 पदों पर अधिसूचना जारी, योग्यता 12वीं पास रखी है 

RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025 Highlight

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
PostJail Prahari
No. Of Post803
Apply ModeOnline mode
Last Date22 January 2025
Job LocationRajasthan
SalaryRs.20,200- 34,800/-

RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025 Notification

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य के कारागार विभागों में कैदियों की देखभाल और सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी (प्रिजन गार्ड) नियुक्त कर रहा है। इस भर्ती के तहत कुल 803 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो गए हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जेल प्रहरी सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। जेल प्रहरी परीक्षा 2025 कुल 400 अंकों की होगी जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी।

RSMSSB Jail Prahari Recruitment 2025 Post Details

जेल प्रहरी भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना 803 पदों के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 759 पद निर्धारित किए गए है। जबकि अनुसूचित क्षेत्र के लिए 44 पद रखे गए है।

CategoryNo. Of Post
GEN/UR359
OBC130
EWS73
MBC35
SC94
ST109
Sahariya03
Total803
Name of DivisionNo Of Post
Jaipur199
Bharatpur76
Jodhpur88
Bikaner105
Ajmer138
Udaipur55
Kota98
Scheduled Areas44
Total803

RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025 Last Date

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 दिसंबर को जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन 24 दिसंबर 2024 से आमंत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 तक कभी भी Rajasthan Jail Guard Online Form जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद RSMSSB Jail Prahari Exam 2025 का आयोजन 9 से 12 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा के बाद Rajasthan Jail Prahari Result 2025 पोर्टल पर 12 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा।

ProgramDates
Jail Prahari Notification Release12 Dec 2024
Jail Prahari Form Start Date24 Dec 2024
Jail Prahari Last Date 202522 January 2025
Jail Prahari Exam Date 20259, 11 & 12 April 2025
RSMSSB Jail Prahari Result Date12 Oct 2025

RSMSSB Jail Prahari Vacancy की आवेदन फीस 

RSMSSB Jail Prahari Vacancy के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रूपये का भुगतान online करना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणी के महिला और पुरुष उम्मीदवारों को 400 रूपये का भुगतान करना होगा। इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fees
GEN/URRs.600/-
OBC/EWS/MBCRs.400/-
SC/ST/OthersRs.400/-
Payment ModeOnline

RSMSSB Jail Prahari Vacancy Qualification

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

RSMSSB Jail Prahari Vacancy की Age Limit

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 3 से 10 वर्षों तक की विशेष छूट दी गई है।

RSMSSB Jail Prahari Vacancy के लिए दस्तावेज 

जेल प्रहरी भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • 10वीं मार्कशीट
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • इमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

RSMSSB Jail Prahari Vacancy Selection Process

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षण

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती की परीक्षा प्रणाली 

  • परीक्षा का मोड: जेल प्रहरी परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा की भाषा: उम्मीदवार हिंदी और अंग्रेज़ी में से किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • प्रश्नों का प्रकार: परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • अवधि: परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। अतिरिक्त 10 मिनट पांचवें विकल्प को भरने के लिए दिए जाएंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: खाली उत्तर छोड़ने या गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटे जाएंगे।
  • प्रश्नों की संख्या: परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल अंक: लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • जेल प्रहरी पासिंग मार्क्स 2025: जेल प्रहरी परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
SubjectQuestionsMarks
Reasoning & Logical Ability45180
General Knowledge, General Science & Social Science & Current Affairs25100
Rajasthan History, Art Culture, Geography30120
कुल प्रश्न/अंक100400

RSMSSB Jail Prahari Physical Exam Details 

राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाएगा । शारीरिक मानक परीक्षण के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई और छाती का मापन किया जाएगा। जबकि महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई और वजन मापा जाएगा। और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।

शारीरिक मानक परीक्षण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 100 अंकों के आधार पर आयोजित की जाएगी। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए PST और PET टेस्ट की विस्तृत जानकारी आप नोटफकैशन मे देख सकते हैं।

Jail Prahari Height For Female

महिला अभ्यर्थियों के लिए –

  • Height – 152 cm
  • Weight – 47.5 kg

Jail Prahari Height For Male

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए –

  • Height – 168 cm
  • Chest – 81 cm to 86 cm (5 cm Chest Expansion)

Jail Prahari Height For ESM

पूर्व सैनिकों के लिए –

  • Height – 162 cm
  • Chest – 74 cm to 79 cm (5 cm Chest Expansion)

Jail Prahari Race (PET)

  • 1) जेल प्रहरी दौड़ महिला अभ्यर्थियों के लिए – 5 किलोमीटर दौड़ 35 मिनट में लगानी होगी।
  • 2) जेल प्रहरी दौड़ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए – 5 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 3 पूर्व सैनिकों के लिए जेल प्रहरी दौड़ –  भूतपूर्व सैनिकों के लिए जेल प्रहरी दौड़ प्रक्रिया में हिस्सा लेना आवश्यक नहीं है, लेकिन इन्हें शारीरिक मानक परीक्षण में भाग लेना होगा।

Rajasthan Jail Prahari के लिए वेतन 

राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट 2025 में चयन के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर परिवीक्षा अवधि के दौरान शुरुआती वेतन 20200 रूपये तक दिया जाएगा। परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-3 के आधार पर अधिकतम 34800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

How To Apply For RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025

Jail Prahari Online Apply प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • Step 1: सबसे पहले राजस्थान सरकारी भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर भर्तियों की सूची में Jail Prahari Exam 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • Step 3: इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
  • Step 4: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां पर फ़िर से “Jail Prahari Recruitment 2024′ के सामने “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करे।
  • Step 5: अगले चरण में Jail Prahari ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Step 6: आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करके Next पर क्लिक करें।
  • Step: 7 इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • Step: 8 पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • Step 9: श्रेणीवार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit & Save बटन पर क्लिक कर दें।

Air Force Vacancy 2025: वायु सेना अधिकारी भर्ती की 336 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

RSMSSB Jail Prahari Vacancy 2025 Apply Online

Jail Prahari Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment