SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती का 13735 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

SBI Clerk Vacancy 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश के सभी राज्यों में क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SBI ने यह भर्ती अधिसूचना 17 दिसंबर 2024 को जारी की है।

SBI क्लर्क भर्ती 2025 के तहत 13,735 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार क्लर्क पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक SBI क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जमा कर सकते हैं।

SBI क्लर्क पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2025 तय की गई है। आवेदन करने की पूरी जानकारी और सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

JTA And Accounts Assistant Vacancy 2025: कनिष्ठ तकनीकी व लेखा सहायक भर्ती का 2600 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

SBI Clerk Vacancy Highlight

Recruitment OrganizationState Bank of India (SBI)
PostClerk
No Of Post13735 (All India) + 50 (Ladakh)
Apply ModeOnline mode
Last Date07 January 2025
Job LocationAll India
SalaryRs.17,900- 47,920/

SBI Clerk Vacancy 2025 Notification

SBI देशभर में 13,735 क्लर्क पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है, जिसमें लद्दाख के 50 से अधिक पद शामिल हैं। लद्दाख के लिए आवेदन 7 दिसंबर से 27 दिसंबर तक स्वीकार किए गए थे जबकि अन्य राज्यों के लिए आवेदन 17 दिसंबर से 7 जनवरी 2025 तक स्वीकार किए जा रहे हैं। SBI क्लर्क सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को दो ऑनलाइन परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी होंगी।

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 में 100 अंक होंगे, जबकि मुख्य परीक्षा 2025 में 200 अंक होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का समय 1 घंटा होगा और मुख्य परीक्षा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा। दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती होगी।

SBI Clerk Vacancy Last Date

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 17 दिसंबर 2024 को क्लर्क भर्ती की अधिसूचना जारी की। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

EventsDates
SBI Clerk Form Start Date17 December 2024
SBI Clerk Last Date07 January 2025
SBI Clerk Prelims Exam Date 2024Coming Soon
SBI Clerk Admit Card ReleaseComing Soon

SBI क्लर्क भर्ती मे पदों की संख्या  

SBI Clerk Vacancy 2025 के तहत कुल 13,735 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

CategoryApplication Fees
जनरल5870
EWS1361
ओबीसी3001
एससी2118
एसटी1385
Grand Total 13735

SBI Clerk Vacancy 2025 Application Fees

SBI क्लर्क भर्ती 2024-25 में सामान्य, OBC और EWS श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है। जबकि SC, ST, PwBD और अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क रखी गई है। उम्मीदवार यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य लागू माध्यमों से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Category Fee
General/ OBC/ EWSRs.750/-
SC/ ST/ PwBD/ OtherNil
Payment ModeOnline

SBI Clerk Vacancy 2025 की योग्यता 

SBI क्लर्क भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

SBI क्लर्क भर्ती की आयु सीमा 

SBI Clerk Vacancy के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। ऊपरी आयु सीमा में छूट निम्न प्रकार से दी गई है:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD: 10 से 15 वर्ष (श्रेणी के अनुसार)।
    आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी।

SBI Clerk Salary 

एसबीआई बैंक क्लर्क वैकेंसी 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹17,900 से ₹47,920 प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा।

SBI Clerk Vacancy 2025 की चयन प्रक्रिया 

SBI Clerk Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  2. मुख्य लिखित परीक्षा
  3. स्थानीय भाषा परीक्षा
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षण

SBI Clerk Prelims Exam Pattern 2025 in Hindi

SBI क्लर्क परीक्षा 2025 दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक)
  • चरण 2: मुख्य परीक्षा (200 अंक)

दोनों चरणों की लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा पैटर्न का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

Phase-I: SBI Clerk Prelims Exam:

SBI Bank Clerk Prelims Exam 2025 में विभिन्न विषयों से 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर करने के लिए परीक्षार्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

SubjectQuestionsMarksDuration
English language303020 min.
Numerical Ability353520 min.
Reasoning Ability353520 min.
Total10010060 Minutes

Phase-II: Clerk Mains Exam:

SubjectQuestionsMarksDuration
General/ Financial Awareness505035 min.
General English404035 min.
Quantitative Aptitude505045 min.
Reasoning Ability & Computer Aptitude506045 min.
Total1902002 Hrs. 40 min.

SBI Clerk Vacancy के लिए आवश्यक दस्तावेज 

SBI Bank Clerk Online Form लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • स्नातक मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान इत्यादि।

How to Apply for SBI Clerk Vacancy 2025

उम्मीदवार एसबीआई बैंक क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर मेनू लिस्ट में Careers अनुभाग पर क्लिक करें
    इसके बाद आप Current Openings ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही इसके बाद आपके सामने वर्तमान में निकली भर्तियों का पेज खुल जाएगा, इस पेज में क्लर्क भर्ती पर क्लिक करके “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप “Click Here for New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगले चरण में पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक कर दें।
  • फिर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • बैंक क्लर्क पद के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आप SBI Clerk Online Apply Form का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Indian Air Force Agniveer Vacancy 2025: वायुसेना अग्निवीर भर्ती मे 12वीं पास के लिए 2500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

SBI Clerk Vacancy 2025 Apply Online

SBI Bank Clerk Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment