Airport CSA Vacancy 2024: एयरपोर्ट ग्राहक सेवा एजेंट भर्ती का 12वीं पास 3568 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Airport CSA Vacancy 2024: एयरपोर्ट ग्राहक सेवा एजेंट भर्ती का 10वीं और 12वीं पास के लिए 3568 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए आवेदन फॉर्म 31 अक्टूबर तक भरे जाएंगे।

भारतीय एवियशन सर्विसेज ने 3568 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में 2653 पद कस्टमर सर्विस एजेंट के लिए और 855 पद लोडर हाउसकीपिंग के लिए शामिल हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इसके बाद किसी के भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे |

Gram Rojgar Sewak Vacancy 2024: ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर 10 वी पास के लिए बिना परीक्षा की भर्ती, फॉर्म भरना शुरू 

Airport CSA Vacancy आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कस्टमर सर्विस एजेंट पद का आवेदन शुल्क ₹380 रखा गया है, जबकि लोडर या हाउसकीपिंग पद के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹340 रखा गया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

एयरपोर्ट ग्राहक सेवा एजेंट भर्ती आयु सीमा

Airport CSA Vacancy के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है जबकि लोडर या हाउसकीपिंग पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित श्रेणियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एयरपोर्ट ग्राहक सेवा एजेंट भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

ग्राहक सेवा एजेंट पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है जबकि लोडर या हाउसकीपिंग पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

एयरपोर्ट ग्राहक सेवा एजेंट भर्ती चयन प्रक्रिया

Airport CSA Vacancy में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा दो भागों में होगी और दोनों पेपरों के बीच कोई समय नहीं दिया जाएगा पहले भाग के 40 अंक होंगे और दूसरे भाग के 60 अंक।

एयरपोर्ट ग्राहक सेवा एजेंट भर्ती आवेदन प्रक्रिया

Airport CSA Vacancy के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले आवेदकों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से देखना चाहिए और फिर आवेदन लिंक पर क्लिक करना चाहिए।

आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करना होगा और इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।

Western Railway Vacancy 2024: वेस्टर्न रेलवे में 10वीं पास के लिए 5066 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Airport CSA Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: शुरू

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2024

ऑनलाइन आवेदन: https://bhartiyaaviation.in/

Leave a Comment