Army Public School Vacancy 2024: आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी की बात है इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना हाल ही में जारी की गई है। इस अधिसूचना के जारी होने के साथ ही आवेदन पत्र भी उपलब्ध हो गए हैं।
सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में ही पूरा करना होगा, जिसकी चरण-दर-चरण प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। यह भर्ती प्रक्रिया बिना परीक्षा के संमपन होगी जिसमें केवल साक्षात्कार लिया जाएगा।
Army Public School Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है और वर्तमान में चल रही है इसलिए आप अभी भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2024 है, जिसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Read More-MTS Vacancy 2024: स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड भर्ती का 10वी पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Army Public School Vacancy 2024
Army Public School Vacancy जोधपुर के द्वारा जारी की गई है और इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सभी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि आप इच्छुक और योग्य हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।
यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें टीजीटी, पीजीटी, प्री-प्राइमरी शिक्षक, पीआरटी, साइंस लैब अटेंडेंट, कंप्यूटर लैब तकनीशियन, माली, मल्टीटास्किंग स्टाफ और आया शामिल हैं, जिनके लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
- इस भर्ती के अंतर्गत शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन हेतु आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- सभी वर्गों के लिए संबंधित आवेदन शुल्क एक हि समान रखा गया है।
- आप सभी उम्मीदवारों को ₹250 रुपये आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
- आप सभी को आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।
Army Public School Vacancy के लिए आयु सीमा
- टीचर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इसके अलावा अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- वहीं दूसरी ओर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है।
- सभी अभ्यर्थियों की आयु की गणना 9 सितंबर 2024 को आधार मानकर हि की जाएगी।
- सभी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
Army Public School Vacancy के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता पद के आधार पर तय की गई है अलग अलग पद के लिए अलग योग्यता है जिसके अंतर्गत विज्ञान लैब अटेंडेंट पद हेतु अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं गार्डनर पद हेतु अभ्यर्थी दसवीं कक्षा पास होना आवश्यक है। टीजीटी पद के लिए उम्मीदवार स्नातक एवं बीएड में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और वह टीचर पात्रता परीक्षा (टीईटी) में भी पास होना चाहिए।
कंप्यूटर लैब टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में पास एवं संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए साथ में गत पदों के लिए योग्यता संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
प्री प्राइमरी टीचर पद हेतु योग्यता स्नातक या समकक्ष न्यूनतम 50% के साथ में पास होना आवश्यक है ओर संबंधित क्षेत्र का डिप्लोमा भी होना जरूरी है। इसके अलावा यदि आप योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी जानना चाहते हैं तो इसकी नोटिफिकेशन को भी जरूर चेक कर लें।
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि इसमें अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा जिसके तहत शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से सूचना पहुँचा दी जाएगी।
Army Public School Vacancy के लिए आवेदन कैसे करें?
- Army Public School Vacancy के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके रखना है।
- इसके बाद आप नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और फिर प्रिंट आउट निकाल ले।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी जाने वाली जानकारी को सही-सही दर्ज करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फार्म में संलग्न करें।
- चूंकि आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करने के बाद आवेदन फार्म को लिफाफे के भीतर रखे।
- इसके पश्चात आप नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर अपना आवेदन फार्म भेज दें।
- ध्यान रहे कि आपका आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या इसके पहले जमा हो जाए।







