Bank Of Baroda Human Resource Vacancy 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में मानव संसाधन के 592 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bank Of Baroda Human Resource Vacancy 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में मानव संसाधन के 592 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फार्म 30 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर रखी गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में संविदा आधार पर मानव संसाधन पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत कुल 592 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए पुरुष और महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में विभाग के अनुसार अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर रखी गई है।

Gram Rojgar Sewak Vacancy 2024: ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर 10 वी पास के लिए बिना परीक्षा की भर्ती, फॉर्म भरना शुरू 

बड़ौदा बैंक मानव संसाधन भर्ती आवेदन शुल्क

Bank Of Baroda Human Resource Vacancy के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

बड़ौदा बैंक मानव संसाधन भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

बड़ौदा बैंक मानव संसाधन भर्ती शैक्षणिक योग्यता

Bank Of Baroda Human Resource Vacancy  के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

Bank Of Baroda Human Resource Vacancy  चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार, अनुभव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

बड़ौदा बैंक मानव संसाधन भर्ती आवेदन प्रक्रिया

Bank Of Baroda Human Resource Vacancy  के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना को पूरी तरह से देखना चाहिए और फिर “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करना चाहिए।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें और पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी की जांच करें और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Gram Rojgar Sewak Vacancy 2024: ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर 10 वी पास के लिए बिना परीक्षा की भर्ती, फॉर्म भरना शुरू 

Bank Of Baroda Human Resource Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 30 अक्टूबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 नवंबर 2024

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें 

Leave a Comment