BSF Constable Vacancy: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 275 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती कांस्टेबल जनरल ड्यूटी स्पोर्ट्स कोटा ग्रुप सी के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए देश के सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।
बीएसएफ ने कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना 21 नवंबर को जारी की। इस अधिसूचना के अनुसार कांस्टेबल जनरल ड्यूटी स्पोर्ट्स कोटा ग्रुप सी के पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
BSF Constable Vacancy में चयनित कांस्टेबल उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन लेवल 3 वेतनमान के तहत दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार जो 10वीं पास हैं और जिनके पास खेल योग्यता है, इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और 30 दिसंबर तक चलेगी। सभी श्रेणियों के पुरुष और महिला उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
BSF Constable Vacancy आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹147.20 रखा गया है। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा
BSF Constable Vacancy के लिए आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
BSF Constable Vacancy की शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास आवश्यक खेल योग्यता होनी चाहिए, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
BSF Constable Vacancy की चयन प्रक्रिया
BSF Constable Vacancy के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन
- शॉर्टलिस्टिंग
- शारीरिक मानक परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सकीय परीक्षा
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए और अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए।
- BSF Constable Vacancy के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से इसे सत्यापित करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Indian Navy Vacancy 2024: भारतीय नौसेना मे निकली बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
BSF Constable Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 1 दिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें







