Chowkidar Vacancy 2024: चौकीदार भर्ती के तहत सेवादार और चौकीदार के पदों के लिए आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। यदि आप इस नौकरी को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको भी आवेदन करना चाहिए।
जो भी उम्मीदवार चौकीदार भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अब इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।
Chowkidar Vacancy में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हो सकते हैं। यह अधिसूचना विशेष रूप से आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए जारी की गई थी| जिससे वे आवेदन करने के पात्र बनते हैं। क्योंकि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है इसलिए सभी उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
Chowkidar Vacancy 2024
पीएसएसएसबी द्वारा चौकीदार और सेवदार भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत रिक्त पदों को भरा जाएगा। हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इस भर्ती के तहत 172 पद उपलब्ध हैं, जिनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2024 से शुरू होगी।
Chowkidar Vacancy के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 है, इसलिए आप 26 अगस्त से 24 सितंबर के बीच अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभाग की ओर से प्रत्येक माह 18,000 रुपये का वेतन मिलेगा।
चौकीदार भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
Chowkidar Vacancy हेतु आवेदन करने के लिए आप सभी वर्गों के उम्मीदवारों को वर्ग के आधार निर्धरित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
जिसके अंतर्गत सामान्य अभ्यर्थी फ्रीडम फाइटर मैन के लिए ₹1000 शुल्क का निर्धारण किया गया है इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ओर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए शुल्क मात्र ₹250 हि निर्धारित किया गया है।
Chowkidar Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता
अगर आप Chowkidar Vacancy के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आठवीं कक्षा में पास होना आवश्यक है क्योंकि इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों की योग्यता आठवीं कक्षा पास ही निर्धारित की गई है।
चौकीदार भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक की रखी गई है इसके अलावा भर्ती में शामिल होने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी एवं अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।
सेवादार और चौकीदार भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
चौकीदार भर्ती के अंतर्गत शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाने वाला है अर्थात उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए सभी परीक्षाओं में पास होना होता है।
चौकीदार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Chowkidar Vacancy के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको आवेदन संबंधित अप्लाई ऑनलाइन की लिंक मिलेगी।
- इसके बाद आप आवेदन संबंधी अप्लाई ऑनलाइन की लिंक पर क्लिक कर दें।
- लिंक पर क्लिक करने के ठीक बाद आपके सामने इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आप सभी को एप्लीकेशन फॉर्म में जो जानकारी मांगी जा रही है उसे अच्छे से सही-सही दर्ज कर देना है।
- जब जानकारी दर्ज हो जाएगी तो आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- अब इसके बाद आपको कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
- अंत में आपको फाइनल सबमिट बटन के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर देना है।
- अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का एक सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।







