Coast Guard Peon Vacancy 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी सिविलियन 10वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए आवेदन फॉर्म 14 सितंबर से प्रारंभ हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक रखी गई है।
इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, लश्कर फर्स्ट क्लास, रिगर और मल्टीटास्किंग स्टाफ चपरासी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है।
Coast Guard Peon Vacancy आवेदन शुल्क
Coast Guard Peon Vacancy के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी सभी अभ्यर्थी इस महीने शुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती में पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती शैक्षणिक योग्यता
स्टोर कीपर पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और उसके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा और अनुभव होना चाहिए। इंजन ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास और इंजन ड्राइवर में डिप्लोमा होना चाहिए। सारंग लस्कर पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास और सारंग में डिप्लोमा होना चाहिए। मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और भारी व हल्के मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए साथ ही कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
इसके साथ ही उसे वाहन में छोटे-मोटे खराबियों की मरम्मत करनी आनी चाहिए। मल्टीटास्किंग स्टाफ चपरासी के पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और उसके पास कार्यालय परिचारक के रूप में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। लश्कर के पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी प्रकार रिगर के पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा व अनुभव होना चाहिए।
Coast Guard Peon Vacancy चयन प्रक्रिया
Coast Guard Peon Vacancy के लिए अभ्यर्थियों का चयन आवेदन फॉर्म की जांच, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें। सही स्थान पर स्व-सत्यापित रंगीन फोटो और हस्ताक्षर लगाएं। इसके बाद इसे उचित आकार के लिफाफे में डालकर दिए गए पते पर भेजें। आवेदन के साथ एक अलग खाली लिफाफा भी संलग्न करें जिस पर आपका पता लिखा हो और ₹50 का डाक टिकट लगा हो। यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र अधिसूचना में दिए गए निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि से पहले निर्धारित पते पर पहुंच जाए।
Coast Guard Peon Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 14 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2024
आवेदन फॉर्म: यहां से देखें







