District Court Clerk Vacancy 2024: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 11 सितंबर से प्रारंभ हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर रखी गई है।
जिला न्यायालय ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो जिला न्यायालय में क्लर्क पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इस भर्ती के तहत कार्यालय सहायक, क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय परिचारक और मुंशी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। भर्ती अनुबंध के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत काम करने वाले LADCS कार्यालय के लिए की जाएगी। ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर रखी गई है।
Data Entry Operator Vacancy 2024: 10 वी पास के लिए आई बिना परीक्षा की भर्ती, जल्दी फॉर्म भरें
District Court Clerk Vacancy 2024
| भर्ती | District Court Clerk Vacancy |
| योग्यता | स्नातक पास |
| आवेदन की शुरुआत | 11 सितंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 सितंबर 2024 |
जिला न्यायलय क्लर्क भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा यानी सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
जिला न्यायलय क्लर्क भर्ती आयु सीमा
District Court Clerk Vacancy के लिए आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
District Court Clerk Vacancy की शैक्षणिक योग्यता
कार्यालय सहायक या क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी स्नातक पास, हिंदी एवं अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है जबकि कार्यालय परिचारी या मुंशी पद के लिए अभ्यर्थी दसवीं कक्षा पास और साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए।
जिला न्यायलय क्लर्क भर्ती चयन प्रक्रिया
इसमें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से करवाया जाएगा इसमें कार्यालय सहायक या क्लर्क के पदों पर चयनित होने पर वेतन 16000 रुपए, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 15500 और कार्यालय परिचारी या मुंशी पद पर चयन होने पर 11000 रुपए मानदेय दिया जाएगा।
जिला न्यायलय क्लर्क भर्ती आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को District Court Clerk Vacancy के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा और विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करने होंगे। आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिसूचना में दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए।
District Court Clerk Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 11 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2024
आवेदन फॉर्म: यहां से देखें







