Gram Rojgar Sevak Vacancy 2024: जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम रोजगार सेवक भर्ती का इंतजार कर रहे थे| उन्हें अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमें 12वीं पास योग्यता रखी गई है और सभी 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। यदि आपके पास भर्ती से संबंधित योग्यता है तो आपको आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा। इस भर्ती के तहत 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 350 से अधिक पदों के लिए जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो पहले इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Gram Rojgar Sevak Vacancy 2024
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए 375 पदों की विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें से 136 पद महिलाओं के लिए और 239 पद पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसलिए आपको जल्द से जल्द आवेदन पत्र भरना होगा।
इस भर्ती में परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी जो उम्मीदवारों के लिए एक राहत की बात है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के आवेदन पत्र को केवल ऑफलाइन मोड में पूरा करना होगा और आप 21 सितंबर 2024 तक सभी आवेदन पत्र भर सकते हैं, क्योंकि 21 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है।
Gram Rojgar Sevak Vacancy के लिए आवेदन शुल्क
जिन भी उम्मीदवारोंको Gram Rojgar Sevak Vacancy का आवेदन करना है उन्हें किसी प्रकार आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना होगा क्योंकि विभाग की ओर से किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं मांगा जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया पूर्णत निशुल्क रखी गई है।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए आयु सीमा
- इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- वही उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
- अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर होनी है।
- आरक्षित वर्गों की उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट प्राप्त होगी।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
- Gram Rojgar Sevak Vacancy के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास रखी गई है।
- इसके अलावा अभ्यर्थी के पास आईटीआई या कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए।
- सभी उम्मीदवारों को अपनी क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
- अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप इसकी नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।
Gram Rojgar Sevak Vacancy हेतु चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के अंतर्गत किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना है परंतु इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
ग्राम रोजगार सेवक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- Gram Rojgar Sevak Vacancy के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक चेक करना है।
- नोटिफिकेशन में से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म जो जानकारी मांगी जा रही है उसको दर्ज करें।
- इसके बाद आप सभी उपयोगी दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- अब नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करना है।







