IBPS Bank Officer Vacancy 2024: आईबीपीएस बैंक ऑफिसर के 5351 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्दी आवेदन करें 

IBPS Bank Officer Vacancy: IBPS ने 5351 बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और 28 अगस्त तक चलेगी।

IBPS ने 5351 बैंक अधिकारी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें 4455 आईबीपीएस प्रोफेशनल ऑफिसर और 896 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 28 अगस्त 2024 तय की गई है।

जो लोग IBPS बैंक अधिकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है! IBPS ने 5351 बैंक अधिकारी पदों के लिए एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। यदि आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें

Railway Group D Vacancy 2024: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

आईबीपीएस बैंक ऑफिसर भर्ती आवेदन शुल्क

IBPS Bank Officer Vacancy में सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान आपको नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड, यूपीआई ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आईबीपीएस बैंक ऑफिसर भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

आईबीपीएस बैंक ऑफिसर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस वैकेंसी में बैंक ऑफिसर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है इसमें पदों के अनुसार योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है इसलिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

IBPS Bank Officer Vacancy की चयन प्रक्रिया

IBPS Bank Officer Vacancy में अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स एक्जाम, मैंस एक्जाम, साक्षात्कार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

ITBP Constable Vacancy 2024: कांस्टेबल भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

आईबीपीएस बैंक ऑफिसर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आईबीपीएस बैंक अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले उन्हें आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए और फिर आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना चाहिए।

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना चाहिए। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी जानकारी की जांच के बाद,\ आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट लेकर इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

IBPS Bank Officer Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 1 अगस्त 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2024

Leave a Comment