ICMR NIOH Vacancy: राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान में 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

ICMR NIOH Vacancy: राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान में 10वीं पास भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें सहायक, तकनीशियन और प्रयोगशाला परिचर के पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 22 नवंबर से शुरू हो गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के तहत अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान (NIOH) ने 27 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें सहायक के 2 पद, तकनीशियन के 19 पद और प्रयोगशाला परिचारक के 6 पद शामिल हैं। यह भर्ती के नियमित आधार पर की जाएगी और इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ICMR NIOH Vacancy के लिए संस्थान ने आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर रखी गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा|

CBI Bank Watchman Vacancy 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

ICMR NIOH Vacancy के लिए आवेदन शुल्क

  • ICMR NIOH Vacancy के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD), भूतपूर्व सैनिक, और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में हि स्वीकार किया जाएगा।

राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान भर्ती आयु सीमा

ICMR NIOH Vacancy के लिए आयु सीमा अलग अलग पद के लिए अलग अलग है जो निम्न प्रकार है 

  • सहायक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
  • तकनीशियन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा: 28 वर्ष
  • प्रयोगशाला परिचारक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष
  • आयु की गणना 11 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान भर्ती शैक्षणिक योग्यता

ICMR NIOH Vacancy के लिए योग्यता निम्न अनुसार है-

प्रयोगशाला परिचारक:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
  • सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का प्रयोगशाला अनुभव या संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।

तकनीशियन:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय में 12वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए हों।
  • मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, केमिकल टेक्नोलॉजी, या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में 1 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

सहायक:

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • MS Office या PowerPoint पर काम करने का ज्ञान होना चाहिए।

ICMR NIOH Vacancy की चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों सबसे पहले चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा इसके बाद इसके आधार पर किया जाएगा इसमें स्किल टेस्ट केवल असिस्टेंट पद के लिए आयोजित किया जाएगा इसमें लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और प्रश्न पत्र में 100 वस्तुनिष्ठ या ओएमआर शीट आधारित प्रश्न होंगे इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है लिखित परीक्षा केवल अहमदाबाद और गांधीनगर में आयोजित की जाएगी लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50% और आरक्षित वर्गों के लिए 40% अनिवार्य है।

ICMR NIOH Vacancy में सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर 6 के तहत 35400 से 112400 रुपए वेतन दिया जाएगा जबकि टेक्नीशियन पद के लिए वेतन स्तर 2 के तहत 19900 से 63200 वेतन और प्रयोगशाला परिचर पद के लिए वेतन स्तर 1 के तहत 18000 से 56900 रुपए दिया जाएगा सभी पदों के लिए परिवीक्षा की अवधि कार्य भार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष तक होगी।

राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

ICMR NIOH Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार है जिसे आप फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है-

  1. सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और भर्ती की अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  2. इसके बाद अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके पश्चात आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  4. निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करें:
    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
    • अनुभव प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • हस्ताक्षर
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. इसके बाद सभी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद, आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करें
  7. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  8. सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही हैं, ताकि आपका आवेदन अस्वीकार न हो।

Indian Navy Vacancy 2024: भारतीय नौसेना मे निकली बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

ICMR NIOH Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 22 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2024

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Leave a Comment