India Post Office Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में नौकरी करने के लिए हजारों युवा इच्छुक हैं और अगर आप ई भी यही इच्छा हैं तो आपके लिए हमारे पास एक बड़ी खुशखबरी है। आपको जानकारी के लिए बता देते है की इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है।
ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जो आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपना आवेदन पत्र 30 अगस्त या उससे पहले जमा करना होगा।उसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे |
अगर आप भारतीय डाक विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का हमारा यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको इस भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार के साथ देंगे। इस लेख मे आपको India Post Office Recruitment 2024 मे उपलब्ध पदों की कुल संख्या, आयु सीमा, वेतन, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
India Post Office Recruitment 2024
यदि आपकी की भी इच्छा है डाक विभाग में सरकारी नौकरी करने की, तो आप अब अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के अंतर्गत स्किल्ड आर्टिसन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते है की आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आप 30 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन दे सकते हैं। यदि आपका चयन इन पदों पर हो जाता है तो तो फिर आपको अच्छे वेतन के अलावा और भी कई सुविधाएं सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।
India Post Office Recruitment 2024: Details
| Board Name | India Post |
| पद | एमवी इलेक्ट्रीशियन के लिए पद,लोहार के लिए,एमवी मैकेनिक,टायरमैन,बढ़ई |
| पदों की सख्या | 10 Vacancy |
| सेलेरी | 19900 से 63200 रुपये तक |
| योग्यता | 8 वीं पास |
| Last date | 30 August 2024 |
| Official Website for Apply Online | www.indiapost.gov.in |
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के तहत पद विवरण
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आपको बता देते है की इसके अंतर्गत स्किल्ड आर्टिसन के निम्नलिखित पद हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं :-
- एमवी इलेक्ट्रीशियन के लिए- 1 पद
- लोहार के लिए- 3 पद
- एमवी मैकेनिक- 4 पद
- टायरमैन- 1 पद
- बढ़ई- 1 पद
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आयु सीमा
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती की अधिसूचना मे आयु सीमा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है जो निम्नलिखित है :-
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से 30 साल तक के बीच में होनी चाहिए।
- यदि आपको आयु सीमा की ओर अधिक जानकारी चाहिए तो आप इंडिया पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़कर प्राप्त कर सकते है।
India Post Office Recruitment 2024 के तहत सैलरी
अगर आप भी इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के अंतर्गत नौकरी प्राप्त कर लेते हैं तो सरकार आपको अच्छा वेतन प्रदान करेगी । इस भर्ती मे चयन अभ्यर्थी को सैलरी के अलावा अन्य सुविधाओं भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी ।
आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति होने के बाद आपको 19900 रूपए से लेकर 63200 तक का प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसकी और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने हेतु आप विभाग की वेबसाईट पर जारी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के तहत स्किल्ड आर्टिसन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न शैक्षिक योग्यता अनिवार्य तौर पर होनी चाहिए :-
- आवेदन किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से न्यूनतम 8वीं पास होनी चाहिए ।
- संबंधित ट्रेड में अभ्यर्थी के पास सर्टिफिकेट होने के अलावा एक साल का कार्य अनुभव भी होना आवश्यक है।
- जो अभ्यर्थी एमवी मैकेनिक के पद हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो इनके पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना भी जरूरी है।
India Post Office Recruitment 2024 की चयन प्रक्रिया
India Post Office Recruitment 2024 के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करेंगे तो इनका चयन की प्रकार से किया जाएगा। हालांकि इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं करवाई जाएगी परंतु उनकी चयन प्रक्रिया के कई चरण रखे गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता देते है की अभ्यर्थियों को इनकी योग्यता के अनुसार पहले चयन किया जाएगा। इसके बाद फिर संबंधित ट्रेड के अनुभव के आधार पर देखा जाएगा और साथ में स्किल टेस्ट भी होगा। तो इन सब चरणों के माध्यम से भारतीय डाक विभाग में स्किल्ड आर्टिसन के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको आपको इंडिया पोस्ट ऑफिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद वेबसाईट का होमपेज आपके सामने खुल जाएगा ।
- यहां पर आपको इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देगा जिसे आपको ध्यान से पढ़ना है।
- इसके बाद आपको भारतीय डाक विभाग भर्ती हेतु आवेदन पत्र का एक लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आपको एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके फिर इसका प्रिंट निकाल कर इसे ध्यानपूर्वक रूप से भरना है।
- इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फार्म को एक लिफाफे में डाल देना है।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म वाला लिफाफा मीनियर मैनेजर, मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई 600 006 पर भेज देना है।
FAQ-
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कब तक लिए जाएंगे?
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे |
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती कुल कितने पदों पर आयोजित होगी?
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर इसके अंतर्गत स्किल्ड आर्टिसन के पदों पर होगी |
इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए चयन कैसे होगा?
इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं करवाई जाएगी परंतु उनकी चयन प्रक्रिया के कई चरण रखे गए हैं।आपकी जानकारी के लिए बता देते है की अभ्यर्थियों को इनकी योग्यता के अनुसार पहले चयन किया जाएगा। इसके बाद फिर संबंधित ट्रेड के अनुभव के आधार पर देखा जाएगा और साथ में स्किल टेस्ट भी होगा।







