Indian Navy Vacancy 2024: भारतीय नौसेना ने कार्यकारी और तकनीकी शाखाओं में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सभी राज्यों से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना ने यह अधिसूचना 15 नवंबर 2024 को जारी की और आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर 2024 से शुरू हुई। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 20 दिसंबर 2024 तक जमा करना होगा।
Indian Navy Vacancy 2024 ले लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।
Indian Navy Vacancy की पात्रता
अधिसूचना में पात्रता के लिए निम्नलिखित शर्तें दी गई हैं:
- उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों में कम से कम 70% अंक प्राप्त करने होंगे।
- कक्षा 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को जेईई मेन 2024 परीक्षा पास करनी होगी।
आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2006 से पहले और 1 जुलाई 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Indian Navy Vacancy की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- उम्मीदवारों का चयन जेईई मेन 2024 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL-2024) के आधार पर किया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- अंतिम चयन में दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे।
Indian Navy Vacancy का वेतन
Indian Navy Vacancy मे चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,42,400 तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा |
Indian Navy Vacancy 2024 आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बद नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद पंजीकरण करने के बाद लॉग इन करें और आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- फिर सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करें और अपलोड करें।
- इस प्रकार आपका आवेदन sumbit हो जाएगा|







