Lakhpati Didi Yojana 2024: महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दे रही सरकार, जाने सम्पूर्ण जानकारी 

Lakhpati Didi Yojana 2024:1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी की संख्या दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ करने की घोषणा की। यदि आप भी मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं और अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो लखपति दीदी योजना आपके लिए बनाई गई है।

लखपति दीदी योजना के क्या लाभ हैं? इन सभी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको Lakhpati Didi Yojana 2024 के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप इस योजना से लाभ उठा सकें।

Lakhpati Didi Yojana 2024

15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीन इमारत से देशवासियों को संबोधित करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की घोषणा की। लखपति दीदी योजना देश भर में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ती है और एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में कार्य करती है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है, जिससे वे आय अर्जित कर सकें।

इसके अलावा Lakhpati Didi Yojana के तहत सरकार पात्र महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती है, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। यह अभियान आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Read More-PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Online Registration 2024: सरकार दे रही 78000 रुपए की छूट, ऐसे करें आवेदन 

Lakhpati Didi Yojana 2024 Details

योजना  का नामLakhpati Didi Yojana
शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
लाभार्थी  देश की महिलाएं
उद्देश्य  महिलाओं को स्वरोजगार
आर्थिक सहायता राशि  1 से 5 लाख रुपये  तक
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन  ओर ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://www.india.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana के उद्देश्य 

केंद्र सरकार उन महिलाओं को ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखती है जो स्वरोजगार स्थापित करना चाहती हैं ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इसके अलावा इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उनके जीवन स्तर में सुधार करना उनकी आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं लखपति दीदी योजना के माध्यम से न केवल अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर रही हैं। आज देश में लगभग 83 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें 9 करोड़ से अधिक महिलाएं शामिल हैं। सरकार ने इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को शामिल करने के लिए Lakhpati Didi Yojana शुरू की है।

बजट मे लखपति दीदी योजना को 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्

1 फरवरी 2024 को अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि अब तक इस योजना ने 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर उनके जीवन में बदलाव लाया है। अब सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। पहले सरकार ने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब यह लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। लखपति दीदी की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ हो जाएगी।

Lakhpati Didi Yojana Benefits

  • केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है। 
  • इस योजना के तहत सरकार हर महिला को अपना उद्यम शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करती है। 
  • अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
  • 1 फरवरी 2024 के बजट भाषण में केंद्र सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। 
  • सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विस्तृत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित करती है और उन्हें बचत करने के लिए प्रोत्साहित करती है। 
  • Lakhpati Didi Yojana के तहत महिलाओं को छोटे लोन के लिए माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।
  • इस योजना में व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर जोर दिया जाता है और उद्यमी बनने की इच्छुक महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने की सलाह दी जाती है।
  •  इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को मोबाइल वॉलेट जैसे डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। 
  • महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज का लाभ भी मिलता है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है और उनके परिवार सुरक्षित रहते हैं।
  • Lakhpati Didi Yojana में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं जो महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

Read More-SBI PPF Scheme में केवल ₹30,000 जमा करने पर मिलेंगे ₹8,13,642 का रिटर्न केवल इतने साल में, देखें पूरी जानकारी

Lakhpati Didi Yojana Eligibility

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:

  • आवेदक भारत के नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन हेतु 18 से 50 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
  • इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा।
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए।
  • उस परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

लखपति दीदी योजना के लिए दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबूक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

Lakhpati Didi Yojana Online Apply 

  • लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक सर्वप्रथम भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस होम पेज पर लखपति दीदी योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर आपके क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में समस्त आवश्यक जानकारी को भरना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आप क्लिक करते ही आवेदन पत्र मिलेगा। जो आपको प्रिंट करके अपने पास रखना होगा।
  • इस तरह आप Lakhpati Didi Yojana 2024 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 

Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में यदि आप असमर्थ हो, तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार है:

  • Lakhpati Didi Yojana में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको पहले अपने ब्लॉक कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • फिर संबंधित कर्मचारी से वहां जाकर लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में आवश्यक सभी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में देना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • आपको आवेदन फॉर्म भरने पर रसीद मिलेगी जो आपको सुरक्षित रखना होगा।

Read More-E Shram Card Payment List 2024: ई-श्रम कार्ड की 1000 रुपए की नई क़िस्त जारी, यहाँ से पेमेंट लिस्ट मे नाम चेक करें

Conclusion

इस प्रकार लखपति दीदी योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी प्रदान कर रही है। सरकार के इस पहल से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे आत्मसात की ओर अग्रसर होंगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता ओर स्वतंत्रता मिलेगी और उनका समर्थन किया जाएगा जिससे उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा।

Leave a Comment