Maiya Samman Yojana 1st Installment 2024: मइयां सम्मान योजना की ₹1,000 पहली किस्त जारी, जल्दी चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana 1st Installment: झारखंड सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं और जल्द ही इस योजना की पहली किस्त सभी चयनित महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनका उत्थान करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त का हस्तांतरण करेंगे।

यदि आप जानना चाहते हैं कि Maiya Samman Yojana 1st Installment की तिथि कब है, राशि कब बैंक खातों में जमा होगी, किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, पात्रता मानदंड क्या हैं, आवश्यक दस्तावेज क्या हैं और प्राप्त होने वाली राशि के भुगतान विवरण कैसे प्राप्त करें तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Read More-Solar Rooftop Subsidy Yojana 2024: फ्री में अपनी छत पर लगाए सोलर पैनल, नई आवेदन प्रक्रिया शुरू

Maiya Samman Yojana 2024

गरीब परिवारों से आने वाली महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए झारखंड राज्य सरकार ने हाल ही में Maiya Samman Yojana  शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹12,000 वार्षिक, यानी प्रति माह ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार जल्द ही इस योजना की पहली किस्त पात्र महिलाओं को वितरित करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की 48 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं इस योजना के तहत ₹1,000 हर महीने प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की है कि यह योजना जारी रहेगी और महिलाएं किसी भी समय आवेदन करके इसका लाभ उठा सकती हैं। यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी, क्योंकि इसके तहत हर महीने ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। नीचे हम इस योजना से संबंधित अधिक महत्वपूर्ण जानकारी पर चर्चा करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त कब आएगी और इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं। इस बारे में जानने के लिए पोस्ट को आगे पढ़ें।

मइयां सम्मान योजना की जानकारी 

योजना का नामMaiya Samman Yojana
राज्यझारखंड
किसने शुरू किया राज्यसरकार के द्वारा
लाभहर महीने ₹1000 मिलेंगे
किसे लाभ मिलेगाराज्य के गरीब महिलाओं को
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
स्टेटस चेक करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 1st Installment Date : पहली किस्त इस दिन होगी जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त ₹1,000 जल्द ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जारी की जाएगी। इस योजना के तहत आयोजित शिविरों में 36,69,378 महिलाओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 20,37,754 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवेदन प्रक्रिया में मौजूद सभी त्रुटियों को दूर करें और सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान करें।

आवेदन और अनुमोदन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और चुनी गई महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त ₹1,000, 18 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्थानांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले राज्य के पाकुड़ जिले की महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्त का हस्तांतरण करेंगे इसके बाद अन्य जिलों की महिला लाभार्थियों को सहायता राशि मिलेगी।

Maiya Samman Yojana के दिए दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री सोरेन ने Maiya Samman Yojana 2024 के संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवेदक महिलाओं को उनके आवेदन की प्राप्ति और स्वीकृति के बारे में सूचित करें और लाभार्थियों को हस्तांतरित की गई राशि की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजें।

इसके साथ ही डीबीटी से संबंधित आपराधिक गतिविधियों से बचने के लिए महिलाओं को जागरूकता संदेश भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि यह योजना एक निरंतर चलने वाली योजना होगी, जिसके लिए महिलाएं किसी भी समय प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

Read More-PM Vishwakarma Silai Machine Yojana 2024: सभी महिलाओं को फ्री मे मिल रही सिलाई मशीन, देखें सम्पूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त के लिए पात्रता

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के तहत पहली किस्त उन महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होने जा रही है जिन्हे इस योजना के लिए पात्र माना गया है। सरकार ने निम्नलिखित पात्रता मानदंडों के आधार पर लाभुक महिलाओं का चयन किया है –

  • इस योजना के लिए राज्य की मूल निवासी महिलाएं चुनी गई है।
  • ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, उन्हें योजना का लाभ दिया जाना है।
  • आवेदन की प्रक्रिया के समापन के बादसरकार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से सहायता राशि अंतरित करने वाली है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को लगने वाले विशेष शिविरों में जाकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता है।
  • ऐसी महिलाएं जिनके पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड है, वह महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आमंत्रित हैं।
  • जिस महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत है या आयकर दाता है, उस महिला को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Maiya Samman Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि।

Read More-Sukanya Samriddhi Yojana 2024: प्रत्येक महीने ₹250,500 रुपए जमा करने पर मिलेंगे ₹74 लाख रुपए, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 1st Installment का स्टेटस चेक करें?

  • मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त का स्टेटस  चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्टेटस चेक का विकल्प खोजना है।
  • जिससे कि आपको होम स्क्रीन पर किस्त स्टेटस चेक का विकल्प मिल जाएगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
  • इससे आपके सामने किस्त स्टेटस का लागिन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में महिला को अपनी लाभार्थी क्रमांक संख्या एवं मोबाइल नंबर के साथ-साथ पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने पर मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
  • इस ओटीपी को बॉक्स में भरकर वेरीफाई करें।
  • जिससे कि आपकी स्क्रीन के सामने मईया सम्मान योजना की 1st किस्त का स्टेटस खुल जाएगा।
  • जिसके माध्यम से महिलाएं पहली किस्त धनराशि की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Comment