PM Internship Vacancy 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत 10वीं पास 80000 पदों पर भर्ती शुरू

PM Internship Vacancy 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए 10वीं पास लगभग 80000 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं इसके लिए आवेदन फार्म 12 अक्टूबर से प्रारंभ हो गए हैं इसमें योग्य अभ्यर्थी पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य 5 वर्षों में 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। इस योजना का लक्ष्य युवाओं को 12 महीनों के लिए विभिन्न व्यवसायों में वास्तविक जीवन के व्यावसायिक वातावरण और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्रदान करना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के अंतर्गत 1.25 लाख इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। कम से कम 10वीं पास उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 का उद्देश्य शीर्ष कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के लिए 21 से 24 वर्ष की आयु के कम से कम 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है और इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है।

Coast Guard Peon Vacancy 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास के लिए चपरासी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

PM Internship Vacancy आवेदन शुल्क

इस योजना में आवेदन के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यहां पर सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

पीएम इंटर्नशिप योजना आयु सीमा

इसके लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक होनी चाहिए इस आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक की जाएगी।

पीएम इंटर्नशिप योजना शैक्षणिक योग्यता

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा आईटीआई पास, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि डिग्री अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

पीएम इंटर्नशिप योजना लाभ

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवा देश की शीर्ष कंपनियों में एक साल तक इंटर्नशिप करके काम सीख सकेंगे। इस योजना के तहत उम्मीदवारों को प्रति माह ₹5,000 की वजीफा दी जाएगी इसके अतिरिक्त ₹6,000 की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी।

PM Internship Vacancy आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए, सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भरना होगा। सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ें। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर भरें और ओटीपी के जरिए उसे सत्यापित करें।

इसके बाद आप डिजिलॉकर के जरिए ई-केवाईसी करें। फिर व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण, शैक्षिक योग्यता, बैंक जानकारी और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

ARMY TES 53 Vacancy 2024: इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती का 12 वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

PM Internship Vacancy Check

पीएम इंटर्नशिप योजना का आवेदन फॉर्म भरने – https://pminternship.mca.gov.in/login/ 

पीएम इंटर्नशिप योजना का नोटिफिकेशन डाउनलोड – यहां क्लिक करें

Leave a Comment