PM Vishwakarma Yojana 2024: पीएम विश्वकर्म योजना के तहत सरकार टूल किट खरीदने के लिए ₹15000 दे रही है, जाने आवेदन प्रक्रिया

PM Vishwakarma Yojana 2024: प्रधानमंत्री के द्वारा  पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय की 140 से भी ज्यादा जातियों को लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से विश्वकर्मा समुदाय की सभी जातियों को बहुत ही न्यूनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जाएगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना क्या है? पीएम विश्वकर्म योजना के उद्देश्य क्या है? पीएम विश्वकर्म योजना के लाभ और विशेषताएं क्या है? पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ किसे मिलेगा? इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? ऐसी समस्त महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस लेख मे नीचे बताई जा रही है, इसके लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

PM Vishwakarma Yojana 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी 2023 को प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रति दिन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सरकार विभिन्न प्रकार के टूल किट खरीदने के लिए ₹15,000 बैंक में ट्रांसफर करेगी।

प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत विश्वकर्मा समुदाय के नागरिकों को मुफ्त ट्रेनिंग प्राप्त हो सकती है। अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए वे सरकार से 5% ब्याज पर ₹3,00,000 तक प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि दो चरणों में दी जाती है: पहले चरण में ₹1,00,000 और दूसरे चरण में ₹2,00,000 का लोन दिया जाता है।

Read More-Maiya Samman Yojana 1st Installment 2024: मइयां सम्मान योजना की ₹1,000 पहली किस्त जारी, जल्दी चेक करे स्टेटस

PM Vishwakarma Yojana 2024 Overview

योजना का नामPradhan Mantri Vishwakarma Yojana 2024
लाभार्थी विश्वकर्मा समुदाय की सभी जातियों के लोग
आवेदन प्रक्रिया Online/ Offline
Objectiveफ्री में स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के लिए लोन प्रदान करना
Who Can Apply?देश के सभी शिल्पकार या कारीगर
बजट 13000 करोड़ रु के बजट का प्रावधान
DepartmentMinistry of Micro,Small & Medium Enterprises

पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य 

बहुत सारी जातियाँ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ योजनाओं से वंचित रहती हैं और उन्हें उनके कार्यक्षेत्र में उचित प्रशिक्षण भी नहीं मिलता। प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय की सभी जातियों को कार्यक्षेत्र में उचित प्रशिक्षण प्रदान करना है और उन्हें अपने रोजगार की शुरुआत के लिए बहुत कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करना है।

इस योजना के तहत ऐसे सभी जातियों को जो प्रशिक्षण के लिए पैसे नहीं है लेकिन कुशल कारीगर हैं, सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना विशेष रूप से विश्वकर्मा समुदाय के कारीगरों के लिए महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करके विश्वकर्मा समुदाय के लोग अपने आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और देश की प्रगति में योगदान कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ और विशेषताएं 

  • इस योजना का लाभ विश्वकर्मा समुदाय से संबंधित सभी जातियों को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत बघेल, बड़गर, बग्गा, भारद्वाज, लोहार, पंचाल जैसी 140 से अधिक अन्य जातियों को लाभ मिलेगा।
  • सरकार इस योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों के लिए ऋण प्रदान करेगी।
  • इस योजना के लिए सरकार ने ₹13,000 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
  • इस योजना के तहत केवल कारीगरों और हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे जो उन्हें एक नई पहचान देंगे।
  • इस योजना के माध्यम से विश्वकर्मा समुदाय की जातियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें।
  • इस योजना के तहत विश्वकर्मा समुदाय की जातियों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें और देश के विकास में योगदान कर सकें।
  • इस योजना के तहत ₹3,00,000 का ऋण 5% ब्याज पर प्रदान किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में ₹1,00,000 और दूसरे चरण में ₹2,00,000 का ऋण दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से कारीगरों और कुशल हस्तशिल्पियों को बैंक से जोड़ा जाएगा और उन्हें MSME के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा।

PM Vishwakarma Yojana का लाभ किसे मिलेगा

  • लोहार
  • सुनार
  • मोची
  • नाई
  • धोबी
  • दरजी
  • कुम्हार
  • मूर्तिकार
  • कारपेंटर
  • मालाकार
  • राज मिस्त्री
  • नाव बनाने वाले
  • अस्त्र बनाने वाले
  • ताला बनाने वाले
  • मछली का जाला बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले
  • पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले

Solar Rooftop Subsidy Yojana 2024: फ्री में अपनी छत पर लगाए सोलर पैनल, नई आवेदन प्रक्रिया शुरू

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पात्रता 

  • इस योजना के अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय की 140 से भी ज्यादा जातियां के उम्मीदवार पात्र हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति की पास अपना जाति प्रमाण पत्र होना।
  • योजना का लाभ सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही मिलेगा।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति या तो कुशल कारीगर या फिर शिल्पकार होना जरूरी है।

PM Vishwakarma Yojana के आवश्यक दस्तावेज 

  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड एवं पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
  • चालू मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | How to Apply Online in PM Vishwakarma Yojana

PM Vishwakarma Yojana  में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताई जा रही है उसे फॉलो करें।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम विश्वकर्म योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको इस योजना में आवेदन करने का Apply बटन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करेगा और सीएससी पोर्टल पर Login करना है।
  • जहां पर इस योजना में आवेदन करने का एप्लीकेशन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा।
  • सर्वप्रथम आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करके इस एप्लीकेशन फॉर्म को वेरीफाई करना है। उसके बाद आपको स्क्रीन पर जो भी इंस्ट्रक्शन दिए जा रहे हैं उसके अनुसार आवेदन फॉर्म कंप्लीट करना है।
  • कुछ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी आपको ऑनलाइन अपलोड करनी पड़ सकती है।
  • उसके पश्चात आपको पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
  • इस सर्टिफिकेट के अंदर आपको अपनी विश्वकर्मा डिजिटल आईडी मिल जाएगी जो इस योजना में आवेदन करने के लिए आपका काम आएगी।
  • इसके बाद आपको Login बटन पर क्लिक करना है यहां पर आपने जिस मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया है उसका उपयोग करके लोगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना में आवेदन करने का मुख्य एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें कई प्रकार की जानकारी आपसे पूछी जाएगी जो आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करना है और योजना के लिए आवेदन करना है।

Solar Rooftop Subsidy Yojana 2024: फ्री में अपनी छत पर लगाए सोलर पैनल, नई आवेदन प्रक्रिया शुरू

PM Vishwakarma Yojana आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?

  • PM Vishwakarma Yojana आवेदन की आवेदन स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इसकी ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से संबधित कहीं विकल्प दिखाई देंगें, आपको योजना की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आप अपना आवेदन नंबर डालकर अपनी आवेदन की स्थिति का पता कर सकते है।

PM Vishwakarma Scheme Admin कैसे लॉगिन करें?

एडमिन लॉगिन के लिए भी सर्वप्रथम आपको विश्कर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर एडमिन अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज कर आप लॉगिन कर सकते है। लॉगिन करने के बाद स्टेट लेवल के ऑफिसर एनालिटिक्स चेक कर सकते है।

Vishwakarma Yojana CSC Login कैसे करें?

विश्वकर्मा योजना हेतु CSC से लॉगिन के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आपको CSC user Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर सकते है।

पीएम विश्कर्मा योजना Verification Login की प्रक्रिया

विश्कर्मा योजना में वेरिफिकेशन लॉगिन के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ पर अधिकारियों के लिए वेरिफिकेशन लॉगिन का विकल्प मिल जायेगा। यहां पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक व जिले के अधिकारीयों द्वारा लॉगिन किया जा सकता है।

Leave a Comment