Railway Bharti 2024: रेलवे विभाग एक और नई भर्ती का आयोजन कर रहा है। अगर आप भी रेलवे विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा अवसर है। इस भर्ती का हिस्सा बनकर आप रेलवे विभाग में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
वर्तमान में रेलवे भर्ती के तहत अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए 10वीं पास योग्यता रखी गई है। कोई भी उम्मीदवार जिसने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वह इसके लिए आवेदन कर सकता है और इसमें शामिल हो सकता है।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती का आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप इसकी आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी रखते हैं। सभी जानकारी जानने के लिए इस लेख को पूरी तरह से पढ़ें।
Railway Bharti 2024
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का विज्ञापन 3115 पदों के लिए जारी किया गया है, जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। हालांकि वर्तमान में आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसके आवेदन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। इसके आवेदन पत्र 24 सितंबर 2024 से उपलब्ध होंगे।
Railway Bharti 2024 में फिटर, मैकेनिक, वेल्डर, मशीनी, पेंटर, बढ़ई, लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन सहित कई प्रकार के पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन 24 सितंबर से 23 अक्टूबर 2024 के बीच स्वीकार किए जाएंगे और अंतिम तिथि 23 अक्टूबर रखी गई है।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए ₹100 का शुल्क रखा गया है जो उन्हें ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है वे निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा
- रेलवे भर्ती का आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए।
- वही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक की निर्धारित की गई है।
- इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 23 अक्टूबर 2024 के अनुसार होगी।
- इसके अलावा सभी वर्गों को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Railway Bharti 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों की जो शेक्षिणोक योग्यता निर्धारित की गई है उसके अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा में पास होना आवश्यक है इसके साथ में सभी अभ्यर्थियों के पास में संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा होना भी जरूरी है।
रेलवे भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा प्राप्त किए गए दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर एवं आईटीआई में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा साथ में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जाम भी किया जाएगा।
रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Railway Bharti 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है।
- इसके बाद अब आप को नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लेने के बाद दी गई अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी है।
- अब आप मांगे गए महत्वपूर्ण में डॉक्यूमेंट और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- इसके पश्चात निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
- अब आपको फाइनल सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिससे आवेदन फार्म जमा हो जाएगा।
- अब आप अपने आवेदन का सुरक्षित प्रिंटआउट निकाल सकते हैं और इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।







