Railway NTPC Vacancy 2024: रेलवे एनटीपीसी भर्ती का इंतजर कर रहे बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए खुश खबरी आ चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दे की बात यह है कि रेलवे एनटीपीसी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 11000 से भी अधिक पदों पर बंपर नियुक्ति की जाने वाली है।
यदि आपको भी रेलवे विभाग में काम करने की इच्छा है और आप इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे तो आप अपना आवेदन फार्म अब जमा कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि आवेदन देने की अंतिम डेट 13 अक्टूबर 2024 है। इसलिए अगर आप 12वीं कक्षा या स्नातक पास हैं तो आपको इस मौके का फायदा उठाकर आवेदन अवश्य देना चाहिए।
परंतु यदि आपको नहीं पता कि रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया केसी हि हैं। या फिर आप इस भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया क्या है जिससे कि आप आसानी के साथ अप्लाई कर पाएं।
Railway NTPC Vacancy 2024
Railway NTPC Vacancy का आधिकारिक विज्ञापन आ गया है और इसके अंतर्गत लगभग 11558 पदों पर बड़ी भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है । तो ऐसे ही युवा जो रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं और जो 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं तो वे अब आवेदन दे सकते हैं। इसके साथ ही ग्रेजुएट युवा भी इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि रेलवे एनटीपीसी के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन देने की प्रक्रिया को आज यानी 14 सितंबर से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन देने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को इस दौरान ही अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। इसके बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा |
रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2024
| भर्ती | रेलवे एनटीपीसी भर्ती |
| पदों की संख्या | 11558 पद |
| योग्यता | 12 वीं पास |
| आवेदन की शुरुआत | 14 सितंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अक्टूबर 2024 |
| उम्र | 18 से 36 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rrbcdg.gov.in/ |
रेलवे एनटीपीसी भर्ती का पद विवरण
रेलवे एनटीपीसी भर्ती के अंतर्गत कुल पद11558 निर्धारित किए गए है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जिन अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा पास कर ली है उनके लिए 3445 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के लिए 2022 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जबकि ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने ग्रेजुएशन कर लिया है तो इनके लिए 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत गुड्स ट्रेन मैनेजर, मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक, वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट और स्टेशन मास्टर के लिए बहुत सारे पद निर्धारित किए गए हैं। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है |
Railway NTPC Vacancy के लिए आवेदन शुल्क
- इस भर्ती मे सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 500 रूपए रखी गई है।
- जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईबीसी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए रखी गई है।
- सभी अभ्यर्थियों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही चुकाना होगा।
- ईडब्ल्यूएस ओबीसी और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को यदि रेलवे एनटीपीसी सीबीटी के फर्स्ट फेज में जोड़ा गया तो ऐसी स्थिति में इन्हें 400 रूपए की फीस वापस की जाएगी।
- ओर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को इनकी जमा की गई पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आयु सीमा
Railway NTPC Vacancy के तहत 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती की जाएगी। तो ऐसे में अभ्यर्थियों की आयु सीमा पद के अनुसार कुछ इस प्रकार से रखी गई है :-
- इस भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 12वीं पास कर ली है तो जरूरी है कि इनकी उम्र 18 साल से लेकर 33 साल तक होनी चाहिए।
- इसी तरह से ग्रेजुएट पदों के लिए आयु सीमा 18 साल से 36 वर्ष तक रखी गई है।
- रेलवे एनटीपीसी भर्ती के आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जनवरी 2025 के हिसाब से होगी।
- सरकार के नियम अनुसार जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्गों के हैं इन्हें अधिकतम आयु सीमा में कई सालों की छूट भी मिलने की संभावना है।
Railway NTPC Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता
Railway NTPC Vacancyके लिए आवेदन देने हेतु आपके पास निम्नलिखित योग्यता रखी गई है :-
- अंडर ग्रैजुएट पदों के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर ली होनी अवशयक है ।
- ग्रेजुएट पोस्ट हेतु अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार ने स्नातक किया होना जरूरी है ।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते है तो उनकी जानकारी के लिए हम बता दें कि आपको चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। यदि आप लिखित परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो केवल इसी स्थिति में आपको रेलवे में नौकरी मिल पाएगी।
Railway NTPC Vacancy की प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वप्रथम आपको सीबीटी लिखित टेस्ट टीयर 1 और टीयर 2 में उपस्थित होना होगा। यदि आप इस परीक्षा मे सफल हो जाते हैं फिर आपको अगले चरण यानी स्किल टेस्ट में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।
इस प्रकार इसेक बाद आपको अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाने होंगे और सबसे बाद में आपका मेडिकल एग्जाम होगा। इन सब चरणों को अगर आप सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको आपकी शिक्षा के और योग्यता के अनुसार रेलवे एनटीपीसी में आपका चयन हो जाएगा।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Railway NTPC Vacancy मे आवेदन देने से पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विभाग के नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लेना है।
- इसके पश्चात फिर आपको होम पेज पर जाकर रेलवे एनटीपीसी भर्ती से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने अब इस भर्ती का आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको हर पूछी गई जानकारी को बिल्कुल ठीक तरह से लिखना है।
- आगे आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देने हैं और साथ में अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने हैं।
- अब जो भी आपकी श्रेणी है आपको इसके अनुसार आवेदन शुल्क को जमा करना है।
- फिर आपको फाइनल सबमिट वाला बटन दबाकर अपना आवेदन जमा करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।







