Rajasthan Roadways Bharti 2025: राजस्थान परिवहन विभाग ने कंडक्टर के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का संक्षिप्त नोटिस 12 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था और राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना 27 मार्च 2025 को जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू हो गई है।
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर के 500 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
राज्य के पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान रोडवेज भर्ती 2025 के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया और आवेदन लिंक की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
राज्य के हजारों 12वीं पास युवा 25 अप्रैल 2025 की अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) लागू नहीं किया गया है।
Rajasthan Roadways Bharti Highlight
| Recruitment Organization | Rajasthan State Road Transport Corporation (RSRTC) |
| Name Of Post | Conductor |
| No. Of Post | 500 Vacancies |
| Apply Mode | Online |
| Last Date | 25 April 2025 |
| Job Location | Rajasthan |
| Salary | Rs.19,900- 38,400/- |
| Category | 10th Pass Govt Jobs 2025 |
Rajasthan Roadways Bharti 2025 Notification
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने रोडवेज बसों के लिए 500 कंडक्टर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बिना CET के राजस्थान सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवा कंडक्टर वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को आरएसएमएसएसबी रोडवेज कंडक्टर परीक्षा 2025 पास करनी होगी।
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹38,400 तक का मासिक वेतन मिलेगा। रोडवेज कंडक्टर परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। गलत उत्तर या गोला खाली छोड़ने पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। यदि उम्मीदवार 10% से अधिक गोले खाली छोड़ते हैं, तो उन्हें परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan Roadways Bharti Last Date
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025 का संक्षिप्त नोटिस 12 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। विस्तृत अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 तक अपना आरएसएमएसएसबी कंडक्टर फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, स्टाफ चयन बोर्ड राजस्थान रोडवेज कंडक्टर परीक्षा 2025 की जानकारी अलग से नोटिस जारी करके देगा।
| Event | Dates |
| RSRTC Short Notification Date 2025 | 12 December 2024 |
| RSRTC Form Start Date 2025 | 27 March 2025 |
| RSRTC Last Date 2024 | 25 April 2025 |
| RSRTC Exam Date 2024 | Coming Soon |
Rajasthan Roadways Recruitment 2025 के पदों की संख्याराजस्थान रोडवेज कंडक्टर वैकेंसी 2025 के तहत 500 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इनमें से 456 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 44 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। श्रेणीवार पदों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।
Rajasthan Roadways Bharti का आवेदन शुल्क
राजस्थान रोडवेज वैकेंसी में जनरल और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रूपये रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
| Category | Application Fees |
| GEN/UR | Rs.600/- |
| OBC/EWS/MBC | Rs.400/- |
| SC/ST/PwBD | Rs.400/- |
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती की योग्यता
कंडक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, उनके पास भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बैज होना चाहिए।
बैज विवरण:
राजस्थान मोटर वाहन नियम, 1990 के नियम 3.15 के अनुसार, बस कंडक्टरों को अपनी छाती के बाईं ओर 6 सेमी x 4 सेमी का धातु का वर्गाकार बैज पहनना अनिवार्य है। बैज प्राप्त करने के लिए संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरण के पास निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
Rajasthan Roadways Bharti 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती की सैलेरी
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के आधार पर न्यूनतम 19900 रूपये से 38400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan Roadways Bharti 2025 Selection Process
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर रिक्रूटमेंट 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा
- Written Exam
- Skill Test & Driving Test
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan Roadways Conductor & Driver Exam Pattern 2025
राजस्थान रोडवेज कंडक्टर वैकेंसी और राजस्थान रोडवेज ड्राइवर वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
- पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घण्टे का समय दिया जाएगा।
- गलत उत्तर करने पर 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- परीक्षा में विभिन्न विषयों से 150 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए है, पेपर कुल 300 अंकों का होगा।
- इसके अलावा परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, यातायात नियम और संकेत, समसामयिक घटनाक्रम, सामान्य गणित, रीजनिंग और प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्थितियां इत्यादि विषय शामिल किए गए है।
- राजस्थान रोडवेज एग्जाम 2025 में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
Rajasthan Roadways Bharti के लिए दस्तावेज
Rajasthan Roadways Online Form 2025 भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर आदि।
How To Apply for Rajasthan Roadways Bharti 2025
राजस्थान परिचालक ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले नीचे दिए गए RSMSSB Roadways Operator Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होमपेज विभिन्न भर्तियों की लिस्ट में Rajasthan Roadways Exam 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login करें।
- लॉगिन करते ही भर्तियों की लिस्ट में फिर से RSMSSB Roadways Operator 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- अब अगले चरण में स्क्रीन पर Roadways Operator विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर सड़क परिवहन विभाग के परिचालक ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- पद अनुसार आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में आवेदन पत्र के उपयोग हेतु प्रिंट आउट निकाल कर इसे सुरक्षित रख लें।
Rajasthan Roadways Bharti 2025 Apply Online
| RSRTC Roadways Apply Online | Click Here (Active on 27 March) |
| Official Website | Click Here |







