RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2024: RPSC चिकित्सा शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखे आवेदन प्रक्रिया 

RPSC Medical Assistant Professor Bharti: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग ने यह अधिसूचना 22 अक्टूबर 2024 को अपने पोर्टल पर प्रकाशित की। राजस्थान के पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RPSC चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। नीचे आवेदन करने के लिए विस्तृत जानकारी और लिंक उपलब्ध है।

उम्मीदवारों को अपना आवेदन 22 नवंबर 2024 तक जमा करना होगा| क्योंकि अंतिम तिथि के बाद RPSC किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। इस कारण उम्मीदवार समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।

NRRMS Officer Vacancy 2024: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन सोसाइटी में 4572 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

RPSC Medical Assistant Professor Bharti 2022024 Highlight

Recruitment OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Name Of PostAssistant Professor (Medical Edu.)
No. Of Post15
Apply ModeOnline
Last Date22 Nov 2024
Website https://rpsc.rajasthan.gov.in/
SalaryPay Matrix L-16 (Grade 6600)

RPSC Medical Assistant Professor Bharti Notification

RPSC चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न स्तरों पर सहायक आचार्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। यह भर्ती अभियान 15 विभिन्न स्तर के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आवेदक 22 नवंबर 2024 तक राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों उत्तीर्ण करना होगा। RPSC चिकित्सा शिक्षा सहायक आचार्य परीक्षा 2024 में कुल 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। साथ ही साक्षात्कार 15 अंकों का होगा।

RPSC Medical Assistant Professor Bharti की अंतिम तारीख 

RPSC ने चिकित्सा सहायक आचार्य रिक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना 22 अक्टूबर 2024 को जारी की। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 22 नवंबर 2024 तक चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

EventDates
Notification Date22 Oct 2024
Form Start24 Oct 2024
Last Date22 Nov 2024
Exam DateComing Soon

RPSC Medical Assistant Professor Recruitment

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से RPSC कुल 15 पदों को भरने जा रहा है। इसमें सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के लिए 2 पद और सहायक आचार्य (सुपर स्पेशियलिटी) के लिए 13 पद शामिल हैं। पदों के विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।

RPSC Medical Assistant Professor Bharti Application Fees

RPSC चिकित्सा सहायक आचार्य भर्ती में सामान्य, क्रीमी लेयर ओबीसी और क्रीमी लेयर ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

CategoryApplication Fees
General/OBC/EBC (CL)Rs.600/-
OBC/EWS (NCL)Rs.400/-
SC/ST/PwBDRs.400/-
Mode Of PaymentOnline

RPSC Medical Assistant Professor Bharti Qualification

राजस्थान मेडिकल अस्सिटेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में M.D.S/ MD/ DNB/ DM/M.S अथवा M.Ch में से कोई एक डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 1 से 3 वर्ष तक का कार्य अनुभव होना चाहिए।

RPSC Medical Assistant Professor Bharti की आयु सीमा 

RPSC चिकित्सा शिक्षा सरकारी नौकरियों 2024 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 37 से 42 वर्ष तक तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RPSC Medical Assistant Professor का वेतन 

RPSC Medical  Education Vacancy के तहत विभिन्न स्तरीय सहायक आचार्य पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 16 और ग्रेड पे 6600 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

RPSC Medical Assistant Professor Bharti Selection Process

राजस्थान मेडिकल अस्सिटेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

  • Written Exam (150 Marks)
  • Interview (15 Marks)
  • Document Verification
  • Medical Test

RPSC Medical Assistant Professor Exam Pattern 2024

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  2. RPSC Medical Assistant Professor Exam के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  3. गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  4. राजस्थान चिकित्सा सहायक आचार्य परीक्षा का पेपर कुल 150 अंकों का होगा, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
  5. सहायक आचार्य पेपर में प्रासंगिक विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  6. इसके अतिरिक्त साक्षात्कार का आयोजन कुल 15 अंकों के लिए किया जाएगा।
  7. चिकित्सा आचार्य परीक्षा में सम्पूर्ण पेपर प्रासंगिक विषय पर आधारित होगा।

RPSC Medical Assistant Professor Bharti Document

Rajasthan Medical Edu Assistant Professor Online Apply प्रक्रिया के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • एसएसओ आईडी और पासवर्ड
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • पद अनुसार डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर आदि।

Gram Kachahari Vacancy 2024: ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र भर्ती का 3810 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

How to Apply Online for RPSC Medical Assistant Professor Bharti

RPSC Assistant Professor Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है।

  • Step: 1 सबसे पहले आपको आरपीएससी मेडिकल अस्सिटेंट प्रोफेसर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
  • Step: 2 होमपेज पर Assistant Professor Medical Education 2024 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • Step: 3 इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
  • Step: 4 सक्रिय भर्तियों की लिस्ट में आपको चिकित्सा सहायक आचार्य भर्ती के सामने “Apply Now” पर क्लिक करना है।
  • Step: 5 अगले चरण में स्क्रीन पर दिखेंगे वाले Assistant Professor (Medical Education) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step: 6 इतना करने के बाद सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षा भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा, आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी विवरण दर्ज करें।
  • Step: 7 पद अनुसार आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • Step: 8 इसी तरह से फिर पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • Step: 9 श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit & Save” बटन पर क्लिक कर दें।
  • Step: 10 चयन प्रक्रिया में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment