RRC Wr Railway Vacancy 2024: रेलवे ने आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे अपरेंटिस वैकेंसी की घोषणा की गई है और इसके तहत 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। केवल 10वीं पास उम्मीदवार ही अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस वैकेंसी की सबसे अच्छी बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई परीक्षा नहीं रखी गई है।
पश्चिम रेलवे अपरेंटिस वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरी तरह से पढ़ना होगा। आज हम आपको आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे वैकेंसी के लिए आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।
District Court Clerk Vacancy 2024: जिला न्यायलय क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
RRC Wr Railway Vacancy 2024
रेलवे विभाग ने पश्चिम रेलवे अपरेंटिस वैकेंसी की घोषणा की है। लाखों उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और अब आप ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे वैकेंसी के तहत 5066 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सभी उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ही इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी और 22 अक्टूबर तक चलेगी, इसलिए उम्मीदवारों को इस समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है।
आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
RRC Wr Railway Vacancy की प्रक्रिया में जो भी अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं तो इन्हें आवेदन जमा करते समय फीस भी चुकानी अनिवार्य है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इसके लिए सभी वर्गों के अनुसार निम्नलिखित आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है :-
- आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए 100 रूपए चुकाने होंगे।
- बाकी अन्य सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए किसी भी तरह का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं जमा करना है।
RRC Wr Railway Vacancy के लिए आयु सीमा
आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे वैकेंसी के लिए रेलवे विभाग ने जरूरी आयु सीमा भी तय की है जिसके बारे में जानकारी निम्नलिखित है :-
- उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल तक होनी जरूरी है।
- अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 24 साल तक होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी प्रदान की जाएगी।
- आवेदनकर्ताओं की आयु की गणना 22 अक्तूबर के हिसाब से होगी।
आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे वैकेंसी हेतु आवेदन देने वाले सभी उम्मीदवारों में कुछ शिक्षा योग्यता भी होनी बेहद जरूरी है जैसे :-
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से अथवा बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
- संबंधित ट्रेड में आवेदन देने वाले अभ्यर्थी ने आईटीआई का डिप्लोमा भी प्राप्त किया होना चाहिए।
- शिक्षा से संबंधित और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार सही से चेक करना चाहिए।
RRC Wr Railway Vacancy की चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार रेलवे द्वारा जारी इस अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें किसी भी लिखित परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी। वास्तव में योग्य उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
जब उम्मीदवारों को उनके अंकों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा तो दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
इस प्रकार चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची रेलवे विभाग द्वारा प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे के तहत नियुक्ति दी जाएगी।
Data Entry Operator Vacancy 2024: 10 वी पास के लिए आई बिना परीक्षा की भर्ती, जल्दी फॉर्म भरें
आरआरसी डब्ल्यूआर रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- RRC Wr Railway Vacancy के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ना है।
- इसके बाद फिर आपको इस विज्ञापन में ही अप्लाई ऑनलाइन वाला एक ऑप्शन मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां पर अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को ठीक तरह से दर्ज कर देना है।
- फिर आपको अपनी श्रेणी अनुसार अपने शुल्क को भी ऑनलाइन जमा कर देना है।
- इसके बाद अब आपका आवेदन फार्म जमा करने के लिए तैयार है और आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपने जमा किए गए आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट भी सावधानी पूर्वक निकालकर अपने पास रख लेना है।
RRC Wr Railway Vacancy Details
आवेदन फॉर्म शुरू: 23 सितम्बर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: चेक करें







